ईरान के नए सुप्रीम नेता पर बनी सहमति, ऐलान जल्द

Mar 08, 2026 06:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दुबई, एजेंसी। ईरान के अगले सर्वोच्च नेता के चयन को लेकर अहम प्रगति

ईरान के नए सुप्रीम नेता पर बनी सहमति, ऐलान जल्द

दुबई, एजेंसी। ईरान के अगले सर्वोच्च नेता के चयन को लेकर अहम प्रगति हुई है। देश की धार्मिक संस्था एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट में नए सुप्रीम लीडर के नाम पर लगभग सहमति बन गई है।इस संस्था के सदस्य अयातुल्ला मोहम्मदमेहदी मीरबाकेरी ने रविवार को कहा कि बहुमत की सहमति बन चुकी है। हालांकि प्रक्रिया में अभी कुछ बाधाएं बाकी हैं। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की हालिया युद्ध के दौरान मौत के बाद उनके उत्तराधिकारी को चुनने की प्रक्रिया शुरू की गई है। संस्था के दो अन्य सदस्यों मोहसेन हैदरी अलेकासिर और अहमद अलमोल्होदा ने भी ईरानी मीडिया से कहा कि उत्तराधिकारी का चयन कर लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संस्था के सचिवालय प्रमुख हशेम हुसैनी बुशहरी इस फैसले की औपचारिक घोषणा करेंगे। हालांकि मौजूदा युद्ध की स्थिति के कारण संस्था की पूर्ण बैठक करना मुश्किल बताया जा रहा है। कुछ सदस्य ऑनलाइन या लिखित प्रक्रिया के जरिए अंतिम निर्णय लेने पर विचार कर रहे हैं। एक वरिष्ठ धर्मगुरु ने कहा कि उम्मीदवार का चयन दिवंगत नेता खामेनेई की उस सलाह के आधार पर किया गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान का सर्वोच्च नेता ऐसा होना चाहिए जिसे दुश्मन पसंद न करें, बल्कि उससे नफरत करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।