ईरान पैकेज::ईरान पर हुए हमलों का बदला लिया जाएगा: मोजतबा
सर्वोच्च नेता ने कहा, खामेनेई और शहीदों का बदला लेगा ईरान तेहरान,

सर्वोच्च नेता ने कहा, खामेनेई और शहीदों का बदला लेगा ईरान तेहरान, एजेंसी। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को ईरान पर हुए हमलों का बदला लिया जाएगा, और होर्मुज जलडमरूमध्य के प्रबंधन को एक नए चरण में ले जाया जाएगा।ईरान के सरकारी टीवी ने सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के नाम से जारी बयान पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि ईरान अपने दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और अपने 'शहीदों' का बदला लेने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मोजतबा ने कहा, हम अभी भी अपने दक्षिणी पड़ोसियों की ओर से उचित प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, ताकि हम आपको अपना भाईचारा दिखा सकें।
उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अपने अधिकारों का त्याग भी नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि दुश्मन के साथ बातचीत के बावजूद लोगों को सड़कों से नहीं हटना चाहिए। ईरान सभी 'प्रतिरोध मोर्चों' को एकीकृत इकाई के रूप में देखता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


