ईरानी सर्वोच्च नेता का ऐलान, परमाणु और मिसाइल क्षमता की रक्षा करेंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि उनका देश अपनी परमाणु और मिसाइल क्षमताओं की रक्षा करेगा, चाहे अमेरिका कितना भी दबाव बनाए। उन्होंने अमेरिकी हमलों को नजरअंदाज करते हुए फारस की खाड़ी में स्थिति को स्पष्ट किया। यह बयान उस समय आया है जब ईरान की अर्थव्यवस्था युद्ध के कारण दबाव में है।

ईरानी सर्वोच्च नेता का ऐलान, परमाणु और मिसाइल क्षमता की रक्षा करेंगे

दुबई, एजेंसी। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने साफ कहा कि उनका देश अपनी परमाणु और मिसाइल क्षमताओं की हर हाल में रक्षा करेगा। भले ही अमेरिका उस पर दबाव बनाए या हमले करे। सरकारी टीवी पर पढ़े गए बयान में खामेनेई ने तीखा रुख अपनाते हुए कहा कि फारस की खाड़ी में अमेरिकियों की जगह समुद्र की गहराई में है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुजतबा खामेनेई अपने पिता की युद्ध के शुरुआती हवाई हमलों में मौत के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता बने लेकिन तब से वह सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं।

खामेनेई ने ऐसे समय में यह टिप्पणी की है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान की परमाणु एवं मिसाइल क्षमताओं को हवाई हमलों और व्यापक समझौते के तहत सीमित करने का प्रयास कर रहे हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ईरान की अर्थव्यवस्था दबाव में है और अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी के कारण उसके तेल टैंकर समुद्र में नहीं जा पा रहे हैं। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण बनाए रखने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है, जहां से दुनिया के कुल कच्चे तेल का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।