ईरान पैकेज::अपनी परमाणु और मिसाइल क्षमताओं की रक्षा करेगा ईरान: मोजतबा
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान अपनी परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में सुरक्षित रखेगा। उन्होंने फारसी खाड़ी के भविष्य को अमेरिकी मौजूदगी से मुक्त बताया और कहा कि ईरान के जलडमरूमध्य पर नियंत्रण से क्षेत्र और अधिक सुरक्षित होगा।

अपडेट::सर्वोच्च नेता के बयान को अपडेट किया गया है कई बातें जोड़ी गई हैं ईरान के सर्वोच्च नेता का संदेश
तेहरान, एजेंसी। ईरान के सर्वोच्च नेता ने अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने गुरुवार को कहा कि ईरान अपनी परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में सुरक्षित रखेगा, भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन मुद्दों पर कोई समझौता करने की कोशिश कर रहे हों।
राष्ट्रीय संपत्ति मानते हैं
मोजतबा खामेनेई ने कहा, देश के अंदर और बाहर रहने वाले नौ करोड़ सम्मानित ईरानी, ईरान की पहचान से जुड़ी सभी आध्यात्मिक, मानवीय, वैज्ञानिक, औद्योगिक और तकनीकी क्षमताओं को(नैनोटेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी से लेकर परमाणु और मिसाइल क्षमताओं तक ) राष्ट्रीय संपत्ति मानते हैं। वे इनकी रक्षा वैसे ही करेंगे जैसे वे देश के जल, थल और हवाई क्षेत्र की रक्षा करते हैं।
अमेरिकियों की जगह पानी की गहराइयों में
सर्वोच्च नेता ने कहा कि फारस की खाड़ी में अमेरिकियों की एकमात्र जगह इसके पानी की गहराइयों में है, क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी तेहरान के पूर्ण नियंत्रण में है। अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का युद्ध शुरू होने के बाद से खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए नया अध्याय आकार ले रहा है।
अमेरिकी मौजूदगी से मुक्त होगा खाड़ी का भविष्य
खामेनेई ने कहा कि फारसी खाड़ी का भविष्य अमेरिकी मौजूदगी से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय देशों का भाग्य एक-दूसरे से जुड़ा है। खामेनेई ने इस बात पर जोर दिया कि दूर से काम करने वाली बाहरी ताकतों को खाड़ी के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।
खामेनेई ने कहा कि, ईश्वर की कृपा और शक्ति से, फारसी खाड़ी क्षेत्र का उज्ज्वल भविष्य अमेरिका के बिना होगा और इसके लोगों की प्रगति, सुख और समृद्धि की सेवा में होगा।
अमेरिका को बताया महान शैतान
खामेनेई ने अमेरिका को महान शैतान कहकर संबोधित किया। 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद से ईरानी नेता अमेरिका के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि फारसी खाड़ी में अमेरिकियों का कोई काम नहीं है।
खामेनेई ने कहा, हजारों किलोमीटर दूर से आकर यहां लालच और द्वेष के साथ काम करने वाले विदेशियों के लिए कोई जगह नहीं है।
होर्मुज के दुरुपयोग की हर कोशिश को खत्म कर देंगे
खामेनेई ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि तेहरान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। इसके दुरुपयोग की हर कोशिश को खत्म कर देंगे।
खामेनेई ने कहा, यह सिर्फ पानी का विशाल भंडार ही नहीं, बल्कि उससे कहीं बढ़कर एक वरदान है। इसने हमारी पहचान और सभ्यता के एक हिस्से को आकार दिया है। साथ ही, यह राष्ट्रों के बीच संपर्क का एक बिंदु होने के अलावा, होर्मुज जलडमरूमध्य और फिर ओमान सागर के रास्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और अद्वितीय मार्ग भी बनाता है। उन्होंने दावा किया कि विदेशी सैन्य उपस्थिति के कारण ऐतिहासिक रूप से इस क्षेत्र में असुरक्षा और संघर्ष की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि ईरान ने विदेशी प्रभाव का लगातार विरोध किया है, चाहे वह पुर्तगाली और डच औपनिवेशिक ताकतों का प्रभाव रहा हो, या फिर ब्रिटिश और अमेरिकी हस्तक्षेप।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


