ईरान पैकेज::ईरान के सुप्रीम लीडर से मिले सेना प्रमुख
मोजतबा ने नए दिशा-निर्देश दिए दुबई, एजेंसी। ईरान की सेना के

मोजतबा ने नए दिशा-निर्देश दिए दुबई, एजेंसी। ईरान की सेना के संयुक्त कमान के प्रमुख ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से मुलाकात की है। उनसे सैन्य अभियानों को आगे बढ़ाने और दुश्मनों का मजबूती से मुकाबला करने के लिए नए दिशा-निर्देश हासिल किए। यह जानकारी रविवार को अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने दी।रिपोर्ट में बताया गया कि अली अब्दुल्लाही, जो खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय की कमान संभालते हैं, ने खामेनेई को देश की सेना की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि उनकी मुलाकात कब हुई थी।अब्दुल्लाही के हवाले से कहा गया, हमारी सेना अमेरिकी-इजरायली दुश्मनों की किसी भी कार्रवाई का मुकाबला करने के लिए तैयार है।
अगर दुश्मन से कोई भी चूक होती है, तो ईरान की जवाबी कार्रवाई तेज, सख्त और निर्णायक होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


