ईरान पैकेज::: होर्मुज से 24 घंटे में 26 पोत गुजरे : ईरान
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 26 पोत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं। इनमें तेल टैंकर, कंटेनर जहाज और अन्य वाणिज्यिक पोत शामिल थे। ईरानी बलों के साथ समन्वय के बाद जहाजों की आवाजाही लगातार जारी है।

दुबई, एजेंसी। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में 26 पोत होर्मुज जलडमरूमध्य से ईरान के समन्वय के साथ गुजरे हैं। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार इन पोतों में तेल टैंकर, कंटेनर जहाज और अन्य वाणिज्यिक पोत शामिल थे। आईआरजीसी नौसेना ने कहा कि जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही लगातार जारी है और इसके लिए आवश्यक अनुमति ली गई तथा ईरानी बलों के साथ समन्वय किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


