ईरान पैकेज:आईआरजीसी का दावा, अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन मार गिराया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। यह ड्रोन कथित तौर पर ईरानी हवाई क्षेत्र में घुस आया था। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी संप्रभुता की पुष्टि करते हुए शिपिंग नियमों का पालन करने की चेतावनी दी है।

ईरान पैकेज:आईआरजीसी का दावा, अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन मार गिराया

तेहरान, एजेंसी। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा इकाइयों ने रविवार तड़के एक अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराया। यह ड्रोन कथित तौर पर ईरानी हवाई क्षेत्र में घुस आया था। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम ने यह जानकारी दी।

ड्रोन को मार गिराने की प्रक्रिया

एजेंसी के अनुसार, इस ड्रोन को आईआरजीसी के निगरानी और वायु रक्षा प्रणालियों ने तुरंत पहचान लिया था। बाद में इसे उन्नत वायु रक्षा मिसाइलों से निशाना बनाया गया। ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।

आईआरजीसी का दावा

आईआरजीसी ने इस विमान को अमेरिकी सेना का बताया और ड्रोन को मार गिराने के अपने दावे को सही ठहराते हुए कहा कि ड्रोन कार्रवाई करने के इरादे से अंदर घुसा था।

ईरान की चेतावनी

होर्मुज में शिपिंग नियमों का पालन करना होगा

इस बीच, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी संप्रभुता को फिर से दोहराया है। उसने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग में व्यापारिक और नौसैनिक, दोनों तरह के पोतों को शिपिंग नियमों का सख्ती से पालन करना होगा, उन्हें तय रास्तों से ही गुजरना होगा, अन्यथा गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

शिपिंग नियमों का पालन

ईरानी मीडिया में प्रकाशित बयान के अनुसार, खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय ने घोषणा की, होर्मुज जलडमरूमध्य का प्रबंधन इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के सशस्त्र बलों द्वारा पूर्ण अधिकार के साथ किया जाता है।

सभी पोतों, वाणिज्यिक पोतों और टैंकरों को केवल निर्धारित मार्गों से ही यात्रा करने और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना से अनुमति प्राप्त करने की आवश्यकता है। इन नियमों का कोई भी उल्लंघन उनके आवागमन की सुरक्षा को गंभीर रूप से खतरे में डाल देगा। पोतों की आवाजाही में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न होने पर तुरंत जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह पर अमेरिकी सेना के हमलों और उसके बाद तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद से कूटनीतिक तनाव और बढ़ गया है। सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि ईरानी वायु रक्षा इकाइयों ने सफलतापूर्वक ड्रोन को मार गिराया।

कतर का विरोध

कतर ने होर्मुज शिपिंग टोल का विरोध किया

कतर ने चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट में स्थायी ट्रांजिट टैरिफ से ग्लोबल खरीदारों के लिए कीमतें बढ़ जाएंगी और इसका विरोध किया जाना चाहिए।

अल जजीरा के अनुसार, दोहा और उसके क्षेत्रीय सहयोगी इस समुद्री कॉरिडोर से गुजरने वाले पोतों के लिए किसी भी लंबे टोल फ्रेमवर्क को लागू करने के सख्त खिलाफ हैं। कतर के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर और रक्षा मामलों के राज्य मंत्री, शेख सऊद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने यह बयान दिया है।

सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग सुरक्षा समिट में बोलते हुए, कतर के मंत्री

शेख सऊद ने कहा, कतर और खाड़ी के पार्टनर्स ने भी बहुत साफ कहा है कि फीस लेने का असर हमेशा कंज्यूमर पर पड़ेगा, इसलिए हम इसके खिलाफ हैं। हालांकि दोहा ने शॉर्ट-टर्म फाइनेंशियल फ्रेमवर्क पर विचार करने की इच्छा जताई है, अगर वे खास समुद्री सुरक्षा ऑपरेशन से जुड़े हों।

सामान्य प्रश्न

आईआरजीसी ने किस ड्रोन को मार गिराने का दावा किया?
आईआरजीसी ने अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।