ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत ‘अब्राहम लिंकन’ पर किया हमला

Mar 01, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी युद्धपोत 'अब्राहम लिंकन' पर चार मिसाइलों से हमला किया। अमेरिका ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यदि यह सच है, तो संघर्ष बढ़ने की संभावना है। ईरान ने आगामी हमलों की तैयारी का भी संकेत दिया है।

ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत ‘अब्राहम लिंकन’ पर किया हमला

दुबई, एजेंसी। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने अमेरिका के युद्धपोत ‘अब्राहम लिंकन’ पर हमला किया है। दावा है कि विमानवाहक पोत को चार मिसाइलों से निशाना बनाया गया है। अमेरिका ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन अगर दावा सही है तो इससे संघर्ष के और तेज होने के आसार बढ़ गए हैं। अमेरिकी नौसेना का सबसे सुरक्षित और घातक माना जाने वाला विमानवाहक युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन कुछ सप्ताह पहले तक दक्षिण चीन सागर में तैनात था। हाल में ईरान के साथ तनाव बढ़ने के बाद इसे मध्य पूर्व में ईरान के समुद्री इलाके के नजदीक भेजा गया था।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को ईरान पर हुए हमलों में ‘अब्राहम लिंकन’ की बड़ी भूमिका रही है। रविवार को ईरान की सरकारी मीडिया ने आईआरजीसी का बयान जारी किया। इसमें दावा किया गया कि ईरान ने ‘अब्राहम लिंकन’ को चार बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है। बयान में कहा गया है कि ईरानी सशस्त्र बल अब अगले चरण के हमलों के लिए तैयार हैं। आईआरजीसी का कहना है कि अब जमीन के साथ-साथ समुद्री मोर्चे पर भी हमले तेज किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।