Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIran s Foreign Minister Warns US and Israel Amid Rising Protests and Economic Crisis
अमेरिका ने फिर हमला किया तो ईरान पलटवार करेगा

अमेरिका ने फिर हमला किया तो ईरान पलटवार करेगा

संक्षेप:

- ईरानी विदेश मंत्री ने यूएस और इजरायल को चेताया बेरुत,

Jan 08, 2026 09:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

ईरानी विदेश मंत्री ने यूएस और इजरायल को चेताया बेरुत, एजेंसी। ईरान के विदेश मंत्री ने गुरुवार को कहा कि उनका देश न तो इजरायल के साथ युद्ध चाहता है और न ही अमेरिका के साथ, लेकिन अगर उस पर फिर से हमला किया जाता है तो वह जवाबी कार्रवाई करने के लिए तैयार है। बेरुत पहुंचने पर अब्बास अरागची ने पत्रकारों से कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत के लिए भी तैयार है, बशर्ते कि बातचीत वाशिंगटन के दबाव के बजाय आपसी सम्मान पर आधारित हो। अरागची की ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं जब कई लोगों को आशंका है कि अमेरिका का करीबी सहयोगी इजरायल एक बार फिर ईरान को निशाना बनाएगा, जैसा कि उसने जून में तेहरान के खिलाफ छेड़े गए 12 दिवसीय युद्ध के दौरान किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इजरायल ने कई शीर्ष सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों को मार डाला और अमेरिका ने ईरानी परमाणु संवर्धन स्थलों पर बमबारी की। ईरान में आर्थिक संकट के कारण शुरू प्रदर्शन देशभर में फैले: कार्यकर्ता दुबई। आर्थिक संकट के कारण ईरान में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल गए हैं। कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को प्रदर्शनों का सबसे तीव्र दौर देखने को मिला, जब विरोध प्रदर्शन हर प्रांत के ग्रामीण कस्बों और प्रमुख शहरों तक फैल गए। हालांकि, ईरान की राजधानी तेहरान और अन्य जगहों पर दैनिक जीवन सुचारू रूप से चलता रहा। अमेरिका स्थित 'ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी' के अनुसार प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक कम से कम 38 लोग मारे गए हैं, जबकि 2,200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। विरोध प्रदर्शनों से ईरान की सरकार और उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई पर दबाव बढ़ गया है। अब तक, अधिकारियों ने इंटरनेट बंद नहीं किया है और न ही सड़कों पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की है। ईरान के सर्वोच्च नेता को सीनेटर ग्राहम की चेतावनी वॉशिंगटन। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई को कड़ी चेतावनी दी है। ग्राहम ने कहा कि यदि उन्होंने देशभर में फैल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच अपनी जनता पर हिंसा जारी रखी, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उन्हें और उनके शासन के अन्य नेताओं को मार देंगे। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ग्राहम ने ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों के प्रति एकजुटता जताई। ये प्रदर्शन आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई और सरकारी नीतियों के खिलाफ जनता के गुस्से के चलते ईरान के कई प्रांतों में फैल चुके हैं।