ब्रिक्स पैकेज ::: होर्मुज सभी के लिए खुला, पर ईरानी नौसेना से सहयोग जरूरी: अराघची
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी व्यावसायिक पोतों के लिए खुला है, लेकिन जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ समन्वय करना होगा। उन्होंने अमेरिका पर क्षेत्र में अवैध नाकेबंदी लगाने का आरोप लगाया और कहा कि तेहरान ने पोतों की आवाजाही में कोई बाधा नहीं डाली है।

नई दिल्ली, एजेंसी। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी व्यावसायिक पोतों के लिए खुला है, लेकिन वहां से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ समन्वय करना होगा। उन्होंने अमेरिका पर क्षेत्र में अवैध नाकेबंदी लगाने का आरोप भी लगाया। नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से पहले एक साक्षात्कार में अराघची ने कहा कि होर्मुज इस समय सबसे अधिक अमेरिकी आक्रामकता और उसके द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों से प्रभावित है। ईरानी विदेश मंत्री ने दावा किया कि तेहरान ने इस रणनीतिक समुद्री मार्ग में पोतों की आवाजाही में कोई बाधा नहीं डाली है।
उन्होंने कहा कि हमने कोई रुकावट पैदा नहीं की है। यह अमेरिका है जिसने नाकेबंदी की स्थिति बनाई है। हमें उम्मीद है कि यह अवैध नाकेबंदी समाप्त होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


