ईरान पैकेज:::रूसी नेतृत्व से बातचीत करके खुशी हुई: ईरान के विदेश मंत्री
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि उन्हें रूस के नेतृत्व से बातचीत करके खुशी हुई। उन्होंने हाल की घटनाओं को अपनी रणनीतिक साझेदारी की गहराई और मजबूती का सबूत बताया। अराघची ने रूस के समर्थन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके संबंध लगातार बढ़ रहे हैं।

मॉस्को, एजेंसी। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को कहा कि उन्हें रूसी नेतृत्व से बातचीत करके खुशी हुई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि यह क्षेत्र बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है।रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात के एक दिन बाद मंगलवार को अराघची ने कहा कि हाल की घटनाओं ने हमारी रणनीतिक साझेदारी की गहराई और मजबूती को साबित किया है।रूसी राष्ट्रपति ने कहा था कि मॉस्को पश्चिम एशिया में जल्द से जल्द शांति लाने में मदद करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करने को तैयार है। ईरान के विदेश मंत्री ने आगे कहा, जैसे-जैसे हमारे संबंध लगातार बढ़ रहे हैं, हम एकजुटता के लिए आभारी हैं और कूटनीति के लिए रूस के समर्थन का स्वागत करते हैं।अराघची
इस्लामाबाद की यात्रा के बाद सोमवार को रूस पहुंचे थे। उन्होंने इस यात्रा को बहुत ही सार्थक बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


