ईरान पैकेज::ईरान ने सऊदी अरब के जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स दागी मिसाइलें

Apr 07, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ईरान ने सऊदी अरब के जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमला किया, जो उसके पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर हुए हमलों का जवाब है। आईआरजीसी ने कई मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। सऊदी अरब की रक्षा मंत्रालय ने सात बैलिस्टिक मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की पुष्टि की है।

ईरान पैकेज::ईरान ने सऊदी अरब के जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स दागी मिसाइलें

ईरान ने कहा हमारे पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर हमले का जवाब दिया गया तेहरान, एजेंसी। ईरान ने मंगलवार को सऊदी अरब के जुबैल पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पर हमला किया। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने यह जानकारी दी।ईरान ने कहा कि यह हमला उसके असलुयेह पेट्रोकेमिकल संयंत्रों पर हुए हमलों के जवाब में था। जो साउथ पार्स गैस क्षेत्र से जुड़े हैं। अमेरिका और इजरायल ने सोमवार को यहां हमले किए थे।विशेषज्ञों के अनुसार यह हमला अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने या विनाश का सामना करने की धमकी से पहले तेहरान की जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता का नवीनतम प्रमाण है।ईरान ने चेतावनी दी है कि वह खाड़ी में इसी तरह के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा।

ईरान ने यह साबित कर दिया है कि वह पड़ोसी देशों में लक्ष्यों पर हमला करने और जलडमरूमध्य से प्रभावी रूप से आवाजाही को अवरुद्ध करने की क्षमता रखता है।विशाल औद्यौगिक शहर है जुबैलजुबैल एक विशाल औद्योगिक शहर है, जहां सरकारी सहायता प्राप्त तेल कंपनी सऊदी अरामको और उसकी पेट्रोकेमिकल सहायक कंपनी एसएबीआईसी, तथा पश्चिमी ऊर्जा कंपनियों के अरबों डॉलर के संयुक्त उद्यम स्थित हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सऊदी अरब में किस संयंत्र या संयंत्रों को निशाना बनाया गया था। वीडियो फुटेज में जुबैल की दिशा से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दे रही थीं।आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि उसने अरामको और डॉव के 20 अरब डॉलर के संयुक्त उद्यम सदारा कॉम्प्लेक्स और जुबैल में एक्सॉनमोबिल सहित अन्य सुविधाओं को मध्यम दूरी की मिसाइलों और कई आत्मघाती ड्रोनों से निशाना बनाया। आईआरजीसी ने यह भी कहा कि उसने पास के जुऐमाह में एक पेट्रोकेमिकल सुविधा को भी निशाना बनाया।सात मिसाइलें इंटरसेप्ट कीसऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने पहले कहा था कि हवाई सुरक्षा प्रणालियों ने किंगडम के पूर्वी क्षेत्र की ओर दागी गई सात बैलिस्टिक मिसाइलों को बीच में ही रोककर नष्ट कर दिया। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इन रोकी गई मिसाइलों का मलबा ऊर्जा सुविधाओं के पास गिरा। अरामको ने जुबैल और जुयमाह में हुए कथित हमलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।शारजाह में यूएई की टेलीकॉम बिल्डिंग पर मिसाइल हमला, 2 घायलसंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक टेलीकॉम बिल्डिंग पर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिसमें दो लोग घायल हो गए।मेडिकल ऑफिस ने बताया कि मिसाइल शारजाह में स्थित 'थुरैया टेलीकम्युनिकेशंस कंपनी' की एक प्रशासनिक बिल्डिंग पर गिरी। इस हमले में घायल हुए दो पाकिस्तानी नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।