अपडेट:ईरान पैकेज::पाकिस्तान में हुई वार्ता में होर्मुज के खोलने पर जोर
ईरान में युद्ध रोकने के लिए पाकिस्तान में तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के बीच वार्ता हुई। विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि क्षेत्रीय शक्तियों ने युद्ध समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा की। तुर्किये की प्राथमिकता युद्धविराम है। बैठक में अमेरिका, ईरान और इजरायल का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं था।

अपडेट::पहले ये खबर..जमीन से हमले का जवाब देने के लिए तैयार: ईरान..शीर्षक से जारी खबर के बीच में थी, अब अपडेट कॉपी आई है इसलिए अलग बनाई गई है ईरान में युद्ध रोकने पर पाकिस्तान में तुर्किये, मिस्र, सऊदी ने की बातचीतस्वेज नहर शुल्क संरचना, संघ बनाने का प्रस्ताव अमेरिका को भेजा गयातुर्किये ने कहा, उसकी प्राथमिकता युद्ध को रोकनाइस्लामाबाद/इस्तांबुल,एजेंसी। पाकिस्तान में रविवार को तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब ने ईरान युद्ध रोकने के तरीकों पर बातचीत की। सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने बताया कि प्रारंभिक चर्चा होर्मुज जलडमरूमध्य को पोतों के लिए फिर से खोलने के प्रस्तावों पर केंद्रित रही।पाकिस्तान
इस वक्त अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।युद्ध जल्द समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा: विदेश मंत्रीइस्लामाबाद में वार्ता के पहले दिन की समाप्ति पर, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि क्षेत्रीय शक्तियों के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्र में युद्ध को जल्द और स्थायी रूप से समाप्त करने के संभावित तरीकों पर चर्चा की है। उन्हें इस्लाबाद में संभावित अमेरिका-ईरान वार्ता के बारे में भी जानकारी दी गई। डार ने कहा कि सभी पक्षों ने पाकिस्तान की भूमिका पर भरोसा जताया है, चीन ने इस पहल का समर्थन किया है।अमेरिका को भेजे गए प्रस्तावमामले से वाकिफ पांच सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि पाकिस्तान में बैठक कर रहे देशों ने खाड़ी में समुद्री यातायात से जुड़े कुछ प्रस्ताव अमेरिका को भेजे हैं। इसमें स्वेज नहर जैसी शुल्क संरचनाएं भी शामिल हैं।पाकिस्तानी सूत्रों के अनुसार, तुर्किये मिस्र और सऊदी अरब इस जलमार्ग के माध्यम से तेल प्रवाह को प्रबंधित करने के लिए एक कंसोर्टियम (संघ) बना सकते हैं। उन्होंने पाकिस्तान से भी इसमें शामिल होने का अनुरोध किया है, हालांकि इस्लामाबाद का कहना है कि वह औपचारिक रूप से इसमें शामिल नहीं होगा।तुर्किये की प्राथमिकता युद्धविरामतुर्किये के एक राजनयिक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि अंकारा की प्राथमिकता युद्धविराम करना है। सूत्र ने कहा, जहाजों का सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करना इस दिशा में विश्वास बहाली का महत्वपूर्ण उपाय साबित हो सकता है।इससे पहले रविवार को इशाक डार ने अपने तुर्की और मिस्र के समकक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया कि ईरान पाकिस्तानी ध्वज वाले 20 और जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने देने के लिए सहमत हो गया है।बैठक में अमेरिका, ईरान, इजरायल शामिल नहींयुद्ध रोकने के लिए हुई इस बैठक में ईरान, अमेरिका और इजरायल का कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं था। बैठक से पहले, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अपने मेहमान समकक्षों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय वार्ता की। अब्देलअती ने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य अमेरिका और ईरान के बीच सीधी बातचीत शुरू करना था। फिर भी बातचीत के दौरान, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक पोतों पर कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है।इस बातचीत से अमेरिका और ईरान के बीच की दूरी कम होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने जोर देकर कहा है कि युद्ध एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच रहा है, लेकिन ईरानी नेता सार्वजनिक रूप से बातचीत से इनकार करते रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


