ईरान ने सभी वाणिज्यिक पोतों के लिए होर्मुज खोला
इजरायली हमलों के बाद ईरान ने सभी वाणिज्यिक पोतों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दिया है। विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची के अनुसार, यह कदम संघर्ष विराम के बाद उठाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का धन्यवाद किया। होर्मुज के माध्यम से ईरान अपना 90 फीसदी तेल निर्यात करता है।

लेबनान पर इजरायली हमले थमने के बाद ईरान ने सभी वाणिज्यिक पोतों के लिए होर्मुज खोल दिया है। ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब तक संघर्ष विराम रहेगा जब तक पोत बिना रोक टोक के निकलेंगे। ईरानी विदेश मंत्री के ऐलान के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का शुक्रिया अदा करते हुए ट्रूथ पर पोस्ट में बताया कि ईरान ने होर्मुज को खोलने का ऐलान कर दिया है। अब यहां से सामान्य आवगमन होगा। उन्होंने कहा कि होर्मुज खुल गया है लेकिन अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी शांति समझौते होने तक जारी रहेगी।
ईरान के साथ 100 फीसदी बातचीत और सहमति के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये पूरी प्रक्रिया बहुत जल्द होगी क्योंकि वार्ता का दौर जारी है। इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि लेबनान से संघर्ष विराम के बाद होर्मुज खोलने का फैसला लिया गया है। ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा तय रूट के जरिए ही पोत निकलेंगे। अराघची के ऐलान के बाद ही तेल की कीमतें नौ फीसदी तक गिर गई हैं। मालूम हो कि 28 फरवरी से शुरू हुई जंग के बाद ईरान ने होर्मुज को बंद कर दिया था। कूटनीतिक कोशिशों के चलते बाद में ईरान ने भारत समेत पांच देशों के पोतों को इस रास्ते से निकलने की अनुमति दी थी। होर्मुज न खोलने के कारण ही अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की नाकेबंदी का फैसला किया था।होर्मुज दुनिया के लिए बेहद अहमहोर्मुज के माध्यम से ईरान अपना 90 फीसदी तेल निर्यात करता है। दुनिया का 20 फीसदी तेल इसी रास्ते से बाहर निकलता है। ये उत्तर में ईरान और दक्षिण में ओमान के मुसन्दम प्रायद्वीप और यूएई के बीच स्थित है। होर्मुज सबसे संकरे स्थान पर है जो केवल 30-33 किलोमीटर चौड़ा है, जिसमें जहाजों के आने-जाने की दिशा के लिए तीन किलोमीटर चौड़ा गलियारा है। भारत अपने कच्चे तेल आयात का 40-50% और एलपीजी का 90% हिस्सा होर्मुज के माध्यम से ही मंगाता है।यूरोप के पास बारूदी सुरंग हटाने की क्षमतापेरिस, एजेंसी। फ्रांस की रक्षा मंत्री कैथरीन वोत्रां ने शुक्रवार को कहा कि बेल्जियम, नीदरलैंड और फ्रांस सहित यूरोपीय देशों के पास होर्मुज में बिछे बारूदी सुरंग को हटाने की क्षमता है। वोत्रां ने कहा कि यूरोपीय देश रणनीतिक जलमार्ग से गुजरने वाले पोतों के लिए सुरक्षा सेवाएं प्रदान कर सकते हैं। जर्मनी के एक अधिकारी ने कहा कि स्पष्ट कानूनी ढांचा मौजूद हो तो बर्लिन होर्मुज में सुरक्षित नौवहन को तैयार है।नाकेबंदी के बीच निकले ईरानी तेल टैंकरईरान के तीन तेल टैंकर 50 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर अमेरिकी नाकेबंदी के बाद पहली बार होर्मुज के जरिए खाड़ी से बाहर निकले हैं। जलडमरूमध्य के जरिए खाड़ी से बाहर निकले हैं। समुद्री गतिविधियों पर नजर रखने वाली कंपनी क्लेपर ने ये दावा किया है। रिपोर्ट के अनुसार डीप सी, सोनिया I और डियोना नामक तीनों पोत अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत आते हैं। ईरान के खर्ग द्वीप से रवाना होने के बाद बुधवार को पोतों ने होर्मुज पार किया था। दस अप्रैल को स्टारला टैंकर के बाद कोई भी ईरानी टैंकर होर्मुज पार नहीं कर पाया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


