ट्रंप-नेतन्याहू की हत्या करने वाले को पांच अरब इनाम देगा ईरान : दावा
- ईरान के सांसद एक ऐसे कानून पर चर्चा कर रहे हैं तेहरान,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हत्या करने वाले को पांच अरब रुपये इनाम देगा ईरान। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है।
ईरान का नया प्रस्ताव
ईरान के सांसद एक ऐसे कानून पर चर्चा कर रहे हैं, जिसके तहत ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने पर भारी इनाम दिया जाएगा। फरवरी में ईरान पर हुए हमलों के बाद यह तनाव और बढ़ गया है, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई मारे गए थे। 'टेलीग्राफ यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने बताया कि सांसद एक बिल तैयार कर रहे हैं, जिसका शीर्षक है 'इस्लामिक गणराज्य की सैन्य और सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई'। इसके तहत ट्रंप की हत्या करने वाले किसी भी व्यक्ति को 50 मिलियन यूरो ( पांच अरब रुपये) का इनाम देने की बात को औपचारिक रूप दिया जाएगा। अजीजी ने कहा कि ईरान ट्रंप, नेतन्याहू और अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर को 28 फरवरी के उस हमले के लिए जिम्मेदार मानता है, जिसमें खामेनेई की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि इन लोगों को जवाबी कार्रवाई का सामना करना ही होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष महमूद नबावियन ने भी कहा कि संसद जल्द ही एक बड़ा इनाम देने के प्रस्ताव पर मतदान करेगी। यह इनाम उस व्यक्ति को दिया जाएगा, जो ट्रंप और बच्चों के हत्यारे नेतन्याहू को जहन्नुम में भेज देगा।
सुरक्षा समिति की चेतावनी
ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष महमूद नबावियन ने कहा कि यदि ईरान या उसके नेतृत्व के खिलाफ आगे कोई सैन्य कार्रवाई होती है तो उसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि प्रतिक्रिया केवल अमेरिका और इजरायल तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि उनके सहयोगी क्षेत्रीय देशों तक भी फैल सकती है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


