ईरान पैकेज:::ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और रॉकेटों से किया हमला

Apr 07, 2026 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

तीन लोग घायल हुए, मिसाइलों की कई लहरें इजरायल की ओर दागी गईं यरूशलम,

ईरान पैकेज:::ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और रॉकेटों से किया हमला

तीन लोग घायल हुए, मिसाइलों की कई लहरें इजरायल की ओर दागी गईं यरूशलम, एजेंसी। ईरान ने मंगलवार को इजरायल पर मिसाइल और रॉकेटों से ताबड़तोड़ हमले किए। आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि मंगलवार को दिन भर में 20 से ज्यादा बार अलर्ट जारी किए गए।ये अलर्ट ईरान से आने वाली मिसाइलों या लेबनान से रॉकेट हमले की चेतावनी दे रहे थे।लेबनान के साथ इजरायल की उत्तरी सीमा से 10 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित तटीय शहर नाहरिया में 20 साल की एक महिला घायल हो गई। रॉकेट हमले के बाद, महिला को विस्फोट से उड़े मलबे से सिर में चोट लगी थी।

हालांकि वह गंभीर नहीं है।देश के दक्षिण में 46 साल का एक व्यक्ति भी घायल हुए, जिसे इंटरसेप्टर के मलबे से चोट लगी थी। उत्तरी हिस्से में 36 साल के युवक को भी मिसाइल के छर्रों से चोट लगी।चार बार बैलिस्टिक मिसाइल दागीईरान ने इजरायल पर चार बार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया।इजरायली सैन्य संवाददाताओं ने बताया है कि हाल के दिनों में, औसतन, हर अलर्ट पर लगभग एक या दो मिसाइलें आई हैं।देर शाम आधे घंटे के बाद मिसाइल की दो लहरों से इजरायल पर हमला किया गया।कुवैत में 17 ड्रोनों से हमलाईरान ने खाड़ी देशों पर हमले जारी रखे हैं। मंगलवार को कुवैत पर 17 ड्रोन दागे गए। कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 17 ड्रोन हमलों का जवाब दिया गया। इन हमलों के कारण कोई नुकसान या चोट नहीं आई।कुवैत से दागे गए रॉकेट से इराक में तीन मौतेंकुवैत की ओर से मंगलवार को दागे गए रॉकेट बसरा के पास खोर अल-ज़ुबैर में एक घर पर गिरे, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि परिवार के कुछ सदस्य अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।