ईरान पैकेज::ईरान ने खाड़ी देशों और इजरायल पर दागी मिसाइलें
ड्रोन से भी हमले किए, ओरेकल पर भी हमला, इमारत को नुकसान पहुंचा तेल

ड्रोन से भी हमले किए, ओरेकल पर भी हमला, इमारत को नुकसान पहुंचा तेल अवीव, एजेंसी। ईरान लगातार अरब खाड़ी देशों और इजरायल पर मिसाइलें और ड्रोन दाग रहा है। शनिवार को ईरान ने दुबई स्थित अमेरिकी कंपनी ओरेकल पर हमला किया, जिससे इमारत को नुकसान पहुंचा हैं। पिछले दो दिनों में ईरान ने प्रमुख ऊर्जा ढांचों पर हमले किए हैं।धमकी के बाद ओरेकल पर हमलाईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिकी कंपनी ओरेकल को धमकी दिए जाने के बाद उसपर ड्रोन से हमला किया। हमले में दुबई मुख्यालय को नुकसान पहुंचा है। दुबई मीडिया कार्यालय ने कहा कि यह एक मामूली घटना थी।
ड्रोन को रोकने के दौरान इमारत पर मलबा गिरा था। दुबई इंटरनेट सिटी में ओरेकल इमारत के बाहरी हिस्से पर यह मलबा गिरा था। इसमें कोई घायल नहीं हुआ।ईरान ने अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों पर इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ आतंकवादी जासूसी अभियानों में शामिल होने का आरोप लगाया है।इससे पहले, ईरान ने यूएई और बहरीन दोनों में अमेजन वेब सर्विसेस की सुविधाओं को निशाना बनाया था। ओरेकल के पास के दुबई मरीना इलाके में भी इमारत पर ईरान ने ड्रोन से हमला किया।यूएई में प्राकृतिक गैस सुविधा पर हमलायूएई की सबसे बड़ी प्राकृतिक गैस प्रोसेसिंग सुविधा, हबशान पर हमले के बाद वहां काम रोकना पड़ा। क्योंकि प्रोजेक्टाइल को रोकने के दौरान गिरे मलबे से आग लग गई थी। कुवैत की मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी में ड्रोन से किए गए हमले के बाद आग लग गई। यह रिफाइनरी हर दिन लगभग 350,000 बैरल कच्चे तेल को प्रोसेस कर सकती है।संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को उसने ईरान की ओर से दागे गए 69 प्रोजेक्टाइल का पता लगाया, जिनमें 47 ड्रोन और 18 बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं। अधिकारियों के अनुसार आठ मार्च के बाद से यह प्रोजेक्टाइल की सबसे बड़ी संख्या थी। अन्य खाड़ी देशों और इजरायल की तरह यूएई ने भी ईरान के अधिकांश हमलों को बीच में ही रोक दिया है।बंकरों की खुदाई कर रहा ईरानअमेरिकी खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि ईरानी कर्मचारी उन भूमिगत मिसाइल बंकरों और साइलो की खुदाई कर रहे हैं, जिन पर अमेरिका और इजरायल ने बम गिराए थे। हमले के कुछ ही घंटों बाद वे उन्हें फिर से चालू कर देते हैं। यह बात ईरान की मिसाइल क्षमता को नष्ट करने की अमेरिका और इजरायल की क्षमता पर संदेह पैदा करती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


