ईरान पैकेज:: ट्रंप की धमकियों से बातचीत का दरवाजा नहीं खुलेगा:सरकारी प्रवक्ता

Apr 07, 2026 10:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

तेहरान की प्रवक्ता फातिमा मोहजेरानी ने कहा कि ट्रंप की ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की धमकी अज्ञानता है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता लोगों की शांति और सुरक्षा है, और धमकियों से शांति भंग नहीं होगी। बातचीत का दरवाजा सम्मान से खुलता है, न कि अपमान से।

ईरान पैकेज:: ट्रंप की धमकियों से बातचीत का दरवाजा नहीं खुलेगा:सरकारी प्रवक्ता

तेहरान, एजेंसी। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फातिमा मोहजेरानी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरानी सभ्यता को नष्ट करने की धमकी अज्ञानता का संकेत है,इससे संभावित बातचीत में कोई मदद नहीं मिलेगी। फातिमा ने ये बातें आधिकारिक इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहीं।मोहजेरानी ने इंटरव्यू में कहा, लोगों की शांति और सुरक्षा बनाए रखना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है, और धमकियों से लोगों की शांति भंग नहीं होगी। बातचीत का दरवाजा सम्मान से खुलता है। धमकियों, ओछेपन और अपमान इसका जरिया नहीं है।उन्होंने कहा सभ्यता की धमकी देना उस राष्ट्र के इतिहास के प्रति अज्ञानता का संकेत है जिसने बार-बार संकटों पर जीत हासिल की है और आज भी मजबूती से खड़ा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।