ईरान पैकेज::अपडेट::पावर प्लांट, पुलों को बचाने के लिए ईरान में एकजुट हुए लोग
अपडेट: पहले अपील की खबर जारी हुई थी, इसी का उपयोग करें मानव श्रृंखला

अपडेट: पहले अपील की खबर जारी हुई थी, इसी का उपयोग करें मानव श्रृंखला बनाई, बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुएट्रंप के हमले की समय सीमा करीब आने पर बिजली संयंत्रों की रक्षा के लिए ईरान ने बनाई 'मानव श्रृंखला'तेहरान, इलाम, एजेंसी। अपने देश के पुलों और पावर प्लांट को बचाने के लिए ईरान के आम नागरिक अमेरिका के सामने सीना तानकर खड़े हो गए हैं। ईरान के अहवाज, तबरीज, इलाम सहित कई शहरों में हजारों लोगों ने बिजली संयंत्रों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों के चारों ओर लंबी 'मानव श्रृंखला' बना ली है।ईरानी समाचार एजेंसी 'तस्नीम' के अनुसार, पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और चेन बनाकर विरोध दर्ज कराया।
प्रतिभागियों के हाथों में ईरानी झंडे और राष्ट्रीय नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर थे, और कई लोग मुख्य मार्ग पर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर लंबी कतार में खड़े थे। ईरान के अहवाज में 'व्हाइट ब्रिज', तबरीज में पावर प्लांट सहित कई स्थानों पर मानव श्रृंखला बनाई गई।अमेरिका को सीधा जवाबयह मानव श्रृंखला वाशिंगटन की ओर से बढ़ती आक्रामक बयानबाजी का सीधा जवाब था। इलाम के लोगों ने देश की नागरिक और रसद सुविधाओं को निशाना बनाने वाली किसी भी सैन्य कार्रवाई का विरोध करने के लिए इस 'मानव श्रृंखला' का सहारा लिया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय एकता दिखाने के लिए देशभक्ति के नारे लगाए।तबरीज में पावर प्लांट के सामने जमा हुएईरान की अर्ध-सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, तबरीज में एक थर्मल पावर प्लांट के चारों ओर लोगों की हजारों लोगों ने चेन बनाई है। ईरान के युवा और खेल उप मंत्री के उस आह्वान के बाद लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने युवाओं से देश के पावर प्लांट के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने की अपील की थी। जमीनी स्तर की लामबंदी रणनीतिक संपत्तियों की रक्षा के राष्ट्रीय प्रयासों का हिस्सा है।लोगों से की गई थी अपीलनागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की अमेरिकी धमकियों के बीच, ईरान के उप खेल मंत्री अलीरेजा रहीमी ने देश के एथलीटों और कलाकारों से बिजली संयंत्रों के चारों ओर मानव श्रृंखला बनाने का आह्वान किया था। रहीमी ने सभी युवाओं, एथलीटों, कलाकारों और छात्रों को मंगलवार दोपहर 2 बजे (स्थानीय समय) बिजली संयंत्रों के पास इकट्ठा होने के लिए आमंत्रित किया था। उन्होंने कहा, ये हमारी संपत्ति और विरासत हैं। उन्होंने व्हाइट हाउस द्वारा निर्धारित समय सीमा समाप्त होने से पहले जनता से राष्ट्र के संसाधनों की रक्षा करने का आग्रह किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


