ईरान पैकेज:::ईरान ने होर्मुज में आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी बनाई

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में पोतों की आवाजाही की अनुमति और टोल वसूलने के लिए एक नई सरकारी एजेंसी बनाई है। 'फारसी खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण' नाम की यह एजेंसी पोतों को अनुमति देने का एकमात्र वैध प्राधिकरण बनने का दावा कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है।

ईरान पैकेज:::ईरान ने होर्मुज में आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एजेंसी बनाई

तेहरान, एजेंसी। ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में पोतों की आवाजाही को मंजूरी देने और उनसे टोल वसूलने के लिए एक नई सरकारी एजेंसी बनाई है। शिपिंग डाटा फर्म 'लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस' ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। इस कदम से आवाजाही की उस स्वतंत्रता के कमजोर होने की चिंताएं बढ़ गई हैं, जिस पर पूरी दुनिया का व्यापार निर्भर करता है।लॉयड्स ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में बताया कि 'फारसी खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण'नाम की यह एजेंसी खुद को जलडमरूमध्य से गुजरने वाले पोतों को अनुमति देने वाले एकमात्र वैध प्राधिकरण के रूप में स्थापित कर रही है।यह एजेंसी पहले से मौजूद जांच प्रक्रिया को औपचारिक रूप देती है, जिसके तहत पोतों को जलडमरूमध्य के उत्तरी जलक्षेत्र से, ईरानी तटरेखा के करीब से गुजारा जाता है।

ईरान यह नियंत्रित करता है कि किन पोतों को गुजरने की अनुमति है । कुछ पोतों पर माल पर कर भी लगाता है। समुद्री कानून के विशेषज्ञों का कहना है कि पोतों की जांच करने या उन पर कर लगाने की ईरान की मांगें अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करती हैं। संयुक्त राष्ट्र की 'समुद्री कानून संधि' के अनुसार, देशों को अपने क्षेत्रीय जलक्षेत्र से शांतिपूर्ण आवाजाही की अनुमति देनी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।