ईरान पैकेज::अमेरिका अब दूसरे देशों पर अपनी नीति 'थोपने' की स्थिति में नहीं: ईरान

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान तेहरान, एजेंसी। ईरान ने मंगलवार को

ईरान पैकेज::अमेरिका अब दूसरे देशों पर अपनी नीति 'थोपने' की स्थिति में नहीं: ईरान

ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान तेहरान, एजेंसी। ईरान ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका अब दूसरे देशों पर अपनी नीति थोपने की स्थिति में नहीं है। वह किसी देश को यह नहीं बता सकता कि उन्हें क्या करना है।ईरान के रक्षा मत्रालय के प्रवक्ता रजा तलाई निक ने सरकारी टीवी पर ये बात कही।निक ने कहा, वाशिंगटन को यह स्वीकार करना होगा कि उसे अपनी अवैध और अतार्किक मांगों को छोड़ना होगा।बता दें कि अमेरिका ईरान के के नए प्रस्तावों पर विचार कर रहा है जिसमें होर्मुज को खोलने की बात कही गई है। ईरान ने युद्ध की शुरुआत से ही इस रणनीतिक जलमार्ग को प्रभावी ढंग से बंद कर दिया है, जिससे दुनियाभर के ऊर्जा बाजारों में हलचल मची हुई है।

यह जलडमरूमध्य संघर्ष को समाप्त करने के लिए चल रही बातचीत का मुख्य केंद्र बन गया है।हालांकि फिलहाल ईरान तथा अमेरिका और इजरायल के बीच संघर्ष विराम है, लेकिन संघर्ष को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए चल रही बातचीत अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक से पहले बोलते हुए, तलाई-निक ने कहा कि ईरान स्वतंत्र देशों, विशेष रूप से एससीओ के सदस्य देशों के साथ अपनी रक्षात्मक सैन्य क्षमताओं को साझा करने के लिए भी तैयार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।