अपडेट::अपहृत अमेरिकी पत्रकार रिहा होंगे

Apr 07, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ईरान समर्थित इराकी मिलिशिया 'कताइब हिजबुल्लाह' ने अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन को रिहा करने का निर्णय लिया है। उन्हें पिछले सप्ताह बगदाद से अगवा किया गया था। समूह ने यह फैसला निवर्तमान प्रधानमंत्री के देशभक्ति रवैये की सराहना में लिया है, और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को दोबारा नहीं करने का संकेत दिया है।

अपडेट::अपहृत अमेरिकी पत्रकार रिहा होंगे

अपडेट: पहले ईरानी समूह जिम्मेदार शीर्षक से खबर जारी हुई थी, अब रिहा किए जाने की बात उसने कही है बगदाद, एजेंसी। ईरान समर्थित शक्तिशाली इराकी मिलिशिया 'कताइब हिजबुल्लाह' ने मंगलवार को बयान में कहा कि वह अमेरिकी पत्रकार शेली किटल्सन को रिहा कर देगा। उन्हें पिछले हफ्ते बगदाद की सड़क पर से अगवा कर लिया गया था।समूह ने कहा कि उसका यह फैसला निवर्तमान प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के देशभक्तिपूर्ण रवैये की सराहना में लिया गया है, हालांकि उसने इस बारे में और ज्यादा जानकारी नहीं दी। उसने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की पहल दोबारा नहीं की जाएगी।कताइब

हिजबुल्लाह ने इससे पहले यह बात स्वीकार नहीं की थी कि किटल्सन के अपहरण के लिए वही जिम्मेदार है, हालांकि अमेरिका और इराक, दोनों देशों के अधिकारियों ने इसी समूह पर उंगलियां उठाई थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।