ईरान में स्टारलिंक तकनीक लाने पर दो विदेशी गिरफ्तार: रिपोर्ट
ईरान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो विदेशी नागरिक शामिल हैं। उन पर अमेरिका-इजरायल से जुड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा होने का आरोप है। गिरफ्तार विदेशी नागरिकों की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया गया है। उन पर ईरान में प्रतिबंधित स्टारलिंक तकनीक लाने का आरोप है।

दुबई, एजेंसी। ईरान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो विदेशी नागरिक शामिल हैं। उन पर अमेरिका-इजरायल से जुड़े एक कथित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया है। यह जानकारी अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने रविवार को दी। रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार विदेशी नागरिकों की राष्ट्रीयता का खुलासा नहीं किया गया है। उन पर उपग्रह इंटरनेट उपकरण, खासकर स्टारलिंक जैसी तकनीक देश में लाने का आरोप है, जिसे ईरान में अपराध माना जाता है। स्टारलिंक तकनीक को लेकर ईरान में लंबे समय से प्रतिबंध लागू हैं, और देश में पिछले सात हफ्तों से इंटरनेट ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


