ईरान पैकेज ::: जनरल मजीद ईरान के नए रक्षा मंत्री बने
Mar 02, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोमवार को जनरल मजीद एबनेलरेजा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया। यह नियुक्ति पूर्व रक्षा मंत्री की इजरायल-अमेरिका के हमलों में मौत के बाद की गई है। जानकारी राष्ट्रपति के संचार उप प्रमुख मेहदी तबाताबाई ने सोशल मीडिया पर साझा की।

तेहरान, एजेंसी। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने सोमवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के जनरल मजीद एबनेलरेजा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया। यह नियुक्ति उनके पूर्ववर्ती रक्षा मंत्री की इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में मौत के बाद की गई है। राष्ट्रपति संचार उप प्रमुख मेहदी तबाताबाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के आदेश से रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के जनरल मजीद एबनेलरेजा को कार्यवाहक रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



