अहमद वाहिदी आईआरजीसी के कमांडर बने
तेल अवीव (इजरायल) में जनरल अहमद वाहिदी को ईरानी सैन्य बल आईआरजीसी का नया कमांडर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अमेरिकी-इजरायली हमले में पूर्व कमांडर मोहम्मद फखपुर की मौत के बाद की गई है। वाहिदी पहले कुद्स फोर्स के कमांडर रह चुके हैं और उन पर 1994 के आत्मघाती हमले की साजिश का आरोप है।

तेल अवीव (इजरायल), एजेंसी। जनरल अहमद वाहिदी को ईरानी सैन्य बल ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स’ (आईआरजीसी) का कमांडर बनाया गया है। यह नियुक्ति शनिवार को अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में आईआरजीसी प्रमुख मोहम्मद फखपुर के मारे जाने के बाद की गई है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अहमद वाहिदी कुद्स फोर्स के पूर्व कमांडर थे। अक्तूबर 2025 में उन्हें ईरान की ‘आर्म्ड फोर्सेज जनरल स्टाफ’ का डिप्टी चीफ बनाया गया था। वाहिदी ईरान के रक्षा और गृह मंत्री भी रह चुके हैं। बता दें कि 2007 में इंटरपोल ने वाहिदी के खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। वाहिदी पर 1994 में ब्यूनस आयर्स में एक यहूदी सामुदायिक केंद्र पर हुए आत्मघाती बम धमाके की साजिश का आरोप है।
इस घटना में 85 लोग मारे गए थे, जबकि 300 घायल हुए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


