अपडेट::ईरान पैकेज::होर्मुज में ईरान ने बिछाई थी समुद्री बारूदी सुरंगें
ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्ध के दौरान समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई थीं। ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने नए चार्ट में पोतों को बदलें रास्तों से चलने का निर्देश दिया है। यह कदम संभवतः अमेरिका पर दबाव डालने के लिए उठाया गया है। पहले दिन केवल चार पोत गुजरे थे।

अपडेट: होर्मुज में ईरान ने रूट बदले, पोतों से उसी रास्ते चलने का निर्देश --ये बॉक्स जोड़ा गया है ईरानी मीडिया की ओर से जारी चार्ट से मिले संकेतदुबई, एजेंसी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई थीं। यह खुलासा ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों की ओर से गुरुवार को प्रकाशित चार्ट से हुआ है। जानकारों के अनुसार, यह संदेश संभवतः अमेरिका पर दबाव बनाने के उद्देश्य से प्रसारित किया गया है।होर्मुज में ईरान ने रूट बदले, पोतों से उसी रास्ते चलने का निर्देशचार्ट में न्यूज एजेंसी ने यह भी बताया है कि पोतों को होर्मुज में बदले रास्तों से चलना चाहिए।
उन्होंने ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम के ऊपर फारसी भाषा में खतरे का क्षेत्र अंकित करते हुए एक बड़ा गोला दिखाया था। यह वह मार्ग था जिससे होकर पोत जलडमरूमध्य से गुजरते थे। इसके बाद बताया है कि पोतों को उत्तर की ओर, ईरान की मुख्य भूमि के करीब स्थित लारक द्वीप के पास वाले जलक्षेत्र से होकर यात्रा करनी चाहिए। इस रास्ते का उपयोग युद्ध के दौरान कुछ पोतों द्वारा किया गया था।यह चार्ट आईएसएनए समाचार एजेंसी के साथ-साथ तस्नीम द्वारा भी जारी किया गया था, जिसे गार्ड के करीब माना जाता है। इस चार्ट पर 28 फरवरी से लेकर गुरुवार, 9 अप्रैल तक की तारीख अंकित थी। यह स्पष्ट नहीं है कि गार्ड ने तब से इस मार्ग पर बिछाई गई किसी भी बारूदी सुरंग को हटाया है या नहीं।पहले दिन केवल चार पोत गुजरेकेप्लर के शिप-ट्रैकिंग डाटा के अनुसार बुधवार कोसंघर्ष-विराम के पहले दिन होर्मुज से केवल चार पोत गुजरे थे। इन पोतों के ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम ट्रैकर चालू थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


