खेल : अंपायर को अपशब्द कहने पर पोलार्ड पर जुर्माना

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

क्रिकेट डायरी धर्मशाला, एजेंसी। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर चौथे अंपायर

खेल : अंपायर को अपशब्द कहने पर पोलार्ड पर जुर्माना

क्रिकेट डायरी धर्मशाला, एजेंसी। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड पर चौथे अंपायर के लिए अपशब्दों का उपयोग करने के लिए आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। यह घटना मुंबई और पंजाब किंग्स के बीच गुरुवार को खेले गए मैच के दौरान घटी।

आचार संहिता का उल्लंघन

आईपीएल ने शुक्रवार को कहा, पोलार्ड को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो मैच के दौरान स्पष्ट रूप से अभद्र भाषा का उपयोग से संबंधित है। यह घटना दूसरी पारी के 19वें ओवर में घटी जब पोलार्ड ने चौथे अंपायर के लिए अपशब्द कहे। उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। पोलार्ड ने अपना अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी पंकज धरमानी द्वारा लगाए गए दंड को मान लिया। उन पर पहले भी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है।

-----------------

खिलाड़ियों में बदलाव

कुलदीप चेन्नई और ग्लीसन बेंगलुरु में शामिल

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को दिल्ली के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव को 30 लाख रुपये में खलील अहमद की जगह टीम में शामिल किया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नुवान तुषारा की जगह इंग्लैंड के रिचर्ड ग्लीसन को 1.6 करोड़ में टीम में अपने साथ जोड़ा। खलील और तुषारा दोनों चोट के कारण लीग से बाहर हो गए हैं।

कुलदीप ने 2021 में राजस्थान के लिए अपना आईपीएल पदार्पण किया था और तीन मैच खेले हैं। ग्लीसन ने इंग्लैंड के लिए छह टी-20 में नौ विकेट लिए हैं। उन्होंने लीग के 2024 और 2025 सत्र में चेन्नई और मुंबई का प्रतिनिधित्व किया है।

सामान्य प्रश्न

कीरोन पोलार्ड पर किस कारण से जुर्माना लगाया गया?
कीरोन पोलार्ड पर चौथे अंपायर के लिए अपशब्दों का उपयोग करने के लिए आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।