खेल : राजस्थान की निगाह प्लेऑफ पर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शोल्डर : रॉयल्स को अपने अंतिम लीग मुकाबले में आज हर हाल में मुंबई को

खेल : राजस्थान की निगाह प्लेऑफ पर

मुंबई, एजेंसी। प्लेऑफ की तीन टीमें तय हो चुकी हैं। अब सिर्फ एक स्थान के लिए तीन टीमों में होड़ हैं। इनमें राजस्थान रॉयल्स सबसे बड़ा दावेदार है। राजस्थान की टीम रविवार को अगर मुंबई इंडियंस पर जीत दर्ज कर लेती है तो वह चौथी टीम बन जाएगी। इससे कोलकाता और पंजाब की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी। अगर राजस्थान हराता है उसे उम्मीद करनी होगी कि पंजाब और कोलकाता भी अपने अंतिम मैच हार जाएं। पहले ही बाहर हो चुकी पांच बार की चैंपियन मुंबई के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। ऐसे में हार्दिक पांड़या की टीम जीत के साथ अपना अभियान खत्म करने और राजस्थान का पार्टी बिगाड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस मैच में संभावित रूप से गर्म और उमस भरे दोपहर में दोनों टीमों की सहनशक्ति और फिटनेस की परीक्षा होगी।

राजस्थान की तैयारी

राजस्थान ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में दो जीते हैं। वे मुंबई के खिलाफ जीत के लिए जीजान लगा देंगे। उसके खिलाड़ी यहां की परिस्थितियों से अच्छी तरह बाकिफ हैं। मुंबई के लिए वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से कहीं ज्यादा बड़ा खतरा यशस्वी हैं। स्थानीय खिलाड़ी यशस्वी ने गुवाहाटी में बुमराह की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 77 रन बनाए थे।

यशस्वी की वापसी

यशस्वी उस मैदान पर वापसी कर रहे हैं जहां उन्होंने तीन साल पहले आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया था। उन्होंने इसके बाद अगले साल उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना दूसरा सैकड़ा जड़ा था। लेकिन राजस्थान को अभी भी अपने कप्तान पराग और जुरेल से अधिक निरंतरता की जरूरत होगी। यह दोनों बल्लेबाजी क्रम में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं लेकिन बीच के ओवरों में जरूरी गति प्रदान नहीं कर पाए हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए राजस्थान को एक अधिक खतरनाक टीम का सामना करना पड़ेगा। मुंबई के कुछ खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में लौट आए हैं। इस मैच में मुंबई में शामिल भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों सूर्यकुमार, हार्दिक और तिलक को अपना जलवा दिखाने के लिए आखिरी मौका मिलेगा। वे अच्छा प्रदर्शन करके टीम को सम्मान के साथ विदाई लेने में मदद कर सकते हैं।

----------------------

प्रसारण : दोपहर 3:30 बजे से

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

-------------------

आमने-सामने

कुल मैच : 32

राजस्थान जीता : 15

मुंबई जीती : 16

बेनतीजा : 1

------------------

नंबर गेम

-27 रन से पराजित किया था राजस्थान ने मुंबई को पिछले मुकाबले में

-4 पिछले मुकाबलों में से तीन राजस्थान और मुंबई ने एक में जीत दर्ज की है

-------------------------

सामान्य प्रश्न

राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले कितने मुकाबले जीते हैं?
राजस्थान ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में दो जीते हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।