खेल : पंजाब-कोलकाता के मैच पर बारिश का साया
पंजाब-कोलकाता के मैच पर बारिश का साया कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स के

पंजाब-कोलकाता के मैच पर बारिश का साया कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले पर बरिश का साया है। मौसम विभाग के बअनुसार मैच के दौरान बारिश की काफी संभावना है जिससे मुकाबला बाधित या रद्द होने या कम ओवरों के होने की आशंका है। विभाग के अनुसार, रविवार सुबह से लगातार बादल छाए रहे। राज्य में गुरुवार तक बारिश और तूफान के साथ ओले और बिजली गिरने की संभावना है। रविवार को दोनों टीमों को अभ्यास रद्द करना पड़ा। ईडन गार्डंस का आउटफील्ड ढक दिया गया और मैदान में कई जगह पानी जमा दिखाई दिया।
पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ समय रात 10 बजकर 46 मिनट है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


