खेल : कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अहमदाबाद में आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कमिंस का इस सत्र में टीम का पहला अपराध था। मैच में सनराइजर्स को 82 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

अहमदाबाद, एजेंसी। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने बुधवार को कहा, धीमी ओवर गति से संबंधित आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत कमिंस की टीम का सत्र का यह पहला अपराध था। इसलिए कमिंस पर यह जुर्माना लगाया गया। मंगलवार को खेले गए मैच में सनराइजर्स को गुजरात के हाथों 82 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स की टीम सिर्फ 86 रन पर आउट हो गई थी जो उसका लीग के इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर है।
ये भी पढ़ें:खेल : गुजरात की सबसे बड़ी जीत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


