खेल : बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मुकाबले से बजेगी आईपीएल की रणभेरी

Mar 11, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शोल्डर : शोल्डर : बीसीसीआई ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण बनी चिंता के बीच पहले चरण का कार्यक्रम घोषित किया, मुंबई वानखेड़े में 29 को खेले

खेल : बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मुकाबले से बजेगी आईपीएल की रणभेरी

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को मुकाबले के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगाज होगा। बीसीसीआई ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण खिलाड़ियों की यात्रा के इंतजामों को लेकर बनी चिंताओं के बीच बुधवार को पहले चरण के 20 मैचों का ऐलान किया। दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में होगा। पूरे टूर्नामेंट का कार्यक्रम तीन राज्यों तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद किया जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले सभी मुकाबले फिलहाल कर्नाटक सरकार की विशेषज्ञ समिति की मंजूरी पर निर्भर करेंगे।

पिछले सत्र में स्टेडियम में हुई भगदड़ को ध्यान में रखते हुए यह समिति 13 मार्च को बैठक में टूर्नामेंट की तैयारियों का आकलन करेगी। बीसीसीआई के अधिकारियों के दिमाग में राज्य चुनावों के अलावा पश्चिम एशिया में बढ़ता संघर्ष भी सबसे अहम होगा। संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर पड़ा है। इससे प्रमुख हवाई अड्डों जैसे दोहा और दुबई में संचालन पर भारी प्रतिबंध लगने से कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।इसी कारण दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम के कुछ खिलाड़ी टी-20 विश्व कप समाप्त होने के एक सप्ताह बाद भी अपने देश नहीं लौट पाए हैं। यह देखना बाकी है कि इन दोनों देशों के खिलाड़ी आईपीएल टीमों से समय पर जुड़ पाते हैं या नहीं। एक टीम अधिकारी ने कहा, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के जाने में काफी देर हो गई। उन्हें समय पर वापस भारत लाना मुश्किल काम होगा। साथ ही पश्चिम एशिया में युद्ध की वजह से हवाई किराए काफी बढ़ गए हैं।बीसीसीआई ने कहा, सत्र के दौरान आरसीबी बेंगलुरु में पांच और रायपुर में दो घरेलू मैच खेलेगी। पंजाब किंग्स की टीम न्यू चंडीगढ़ में चार और धर्मशाला में तीन घरेलू मैच खेलेगी। राजस्थान रॉयल्स के गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार घरेलू मैच होंगे। इस दौरान (पहले 16 दिन) टूर्नामेंट में चार ही 'डबल-हेडर' होंगे। दोपहर के मैच भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे से और शाम के मैच साढ़े सात से शुरू होंगे।-----------------------शुरुआती 20 मुकाबलों का कार्यक्रम28 मार्च, बेंगलुरु बनाम हैदराबाद, बेंगलुरु29 मार्च, मुंबई बनाम कोलकाता , मुंबई30 मार्च: राजस्थान बनाम चेन्नई, गुवाहाटी31 मार्च: पंजाब बनाम गुजरात, मुल्लानपुर1 अप्रैल: लखनऊ बनाम दिल्ली, लखनऊ2 अप्रैल: कोलकाता बनाम हैदराबाद, कोलकाता3 अप्रैल: चेन्नई बनाम पंजाब, चेन्नई4 अप्रैल: दिल्ली बनाम मुंबई, दिल्ली4 अप्रैल: गुजरात बनाम राजस्थान, अहमदाबाद5 अप्रैल: हैदराबाद बनाम लखनऊ, हैदराबाद5 अप्रैल: बेंगलुरु बनाम चेन्नई, बेंगलुरु6 अप्रैल: कोलकाता बनाम पंजाब, कोलकाता7 अप्रैल: राजस्थान बनाम मुंबई, गुवाहाटी8 अप्रैल: दिल्ली बनाम गुजरात, दिल्ली9 अप्रैल: कोलकाता बनाम लखनऊ, कोलकाता10 अप्रैल: राजस्थान बनाम बेंगलुरु, गुवाहाटी11 अप्रैल: पंजाब बनाम हैदराबाद, मुल्लानपुर11 अप्रैल: चेन्नई बनाम दिल्ली, चेन्नई12 अप्रैल: लखनऊ बनाम गुजरात, लखनऊ12 अप्रैल: मुंबई बनाम बेंगलुरु, मुंबई------------------------नंबर गेम-20 मैचों का शुरुआती कार्यक्रम घोषित किया बीसीसीआई ने-4 डबल डेकर मुकाबले खेले जाएंगे इस दौरान-28 मार्च से 31 मार्च तक खेला जाएगी पूरी लीग

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।