आईपीयू में आवेदन की तिथि 30 तक बढ़ी

Apr 11, 2026 05:00 pm ISTAbhinaw Upadhyay हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। अब अभ्यर्थी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं और मेरिट आधारित कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकेंगे। सीईटी आधारित कार्यक्रमों के लिए आवेदन का विकल्प बंद हो चुका है।

आईपीयू में आवेदन की तिथि 30 तक बढ़ी

नई दिल्ली, प्र. सं.। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। अब अभ्यर्थी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं और मेरिट आधारित कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 11 अप्रैल थी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सीईटी आधारित कार्यक्रमों के लिए आवेदन का विकल्प अब बंद हो चुका है। अधिकांश पाठ्यक्रमों में दाखिला विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा (सीईटी) के जरिए ही होगा, जो अप्रैल और मई में आयोजित की जानी है। बिना सीईटी के संबंधित काउंसलिंग में शामिल होना संभव नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ipu.ac.in और www.ipu.admissions.nic.in देख सकते हैं।

Abhinaw Upadhyay

लेखक के बारे में

Abhinaw Upadhyay

शॉर्ट बायो : अभिनव उपाध्याय पिछले लगभग 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार हैं और वर्तमान में हिंदुस्तान दैनिक में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा, साहित्य, संगीत, कला, सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण और राजनीति से जुड़े विषय उनकी विशेष विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं।


परिचय एवं अनुभव
अभिनव उपाध्याय राजधानी की पत्रकारिता दुनिया का एक विश्वसनीय और सक्रिय नाम हैं, जिन्हें समाचार लेखन, विश्लेषण और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ के साथ लगभग दो दशक का अनुभव है। बीते करीब आठ वर्षों से वे हिंदुस्तान दैनिक से जुड़े हैं और दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों, छात्र राजनीति तथा सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यापक और शोधपरक कवरेज कर रहे हैं।


करियर का सफर
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साहित्यिक पत्रिका ‘कथादेश’ से की, जिसके बाद ‘आज समाज’ और ‘दैनिक जागरण’ जैसे प्रमुख संस्थानों में विभिन्न बीट्स पर कार्य किया। आज समाज में कार्य करते हुए 1984 के सिख दंगों के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष श्रृंखला तथा दैनिक जागरण में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, दिल्ली और आजादी के 75 वर्ष पर शैक्षणिक संस्थानों के योगदान से जुड़ी शोधपरक श्रृंखलाएं तैयार कीं। वर्तमान भूमिका में उन्होंने कई महत्वपूर्ण साक्षात्कार, ब्रेकिंग स्टोरी और विशेष पैकेज किए हैं, साथ ही गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सहित अनेक प्रमुख आयोजनों की रिपोर्टिंग की है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और उपलब्धियां
अभिनव ने पीएचडी, राजनीति विज्ञान में एमए, बीएड और बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (डिप्लोमा) की उपाधियां प्राप्त की हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय द्वारा मौलाना मोहम्मद अली जौहर पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त रॉयटर का डिजिटल जर्नलिज्म कोर्स तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की जूनियर रिसर्च फेलोशिप भी उन्हें प्राप्त है। उनके कई लेख और शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं, विशेषकर भोजपुरी गीतों में सामाजिक चेतना पर उनका शोध उल्लेखनीय है।


सार्वजनिक भूमिका और रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ वे विभिन्न शैक्षणिक और सार्वजनिक मंचों पर वक्ता, शोधपत्र प्रस्तुतकर्ता, समिति सदस्य और निर्णायक के रूप में सक्रिय रहते हैं। लेखन, संगीत, कुकिंग और यात्रा उनकी प्रमुख रुचियां हैं, जो उनके रचनात्मक व्यक्तित्व को और समृद्ध बनाती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।