Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsInvestigation into Assamese Singer Jubin Garg s Death SIT Interrogates Three Members in Singapore
जुबीन मौत मामला: सिंगापुर में असमिया समुदाय के तीन लोग एसआईटी के सामने पेश हुए

जुबीन मौत मामला: सिंगापुर में असमिया समुदाय के तीन लोग एसआईटी के सामने पेश हुए

संक्षेप:

- गायक के अंतिम क्षणों में तीनों उनके साथ थे - 11 लोगों को

Oct 15, 2025 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

गुवाहाटी,एजेंसी। सिंगापुर में असमिया समुदाय के तीन और सदस्य जुबीन गर्ग की मौत की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष बुधवार को पेश हुए। असम के विशेष पुलिस महानिदेशक मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने यह जानकारी दी। गुप्ता ने बताया कि तीन लोग - सुष्मिता गोस्वामी, प्रतिम भुयान और देबोज्योति हजारिका यहां अपराध जांच विभाग (सीआईडी) कार्यालय पहुंचे और उनसे पूछताछ की जा रही है। गायक के अंतिम क्षणों में तीनों उनके साथ थे। एक व्यक्ति का पेश होना शेष गुप्ता ने कहा कि जिन 11 लोगों को समन जारी किया गया था, उनमें से 10 पहले ही एसआईटी के समक्ष पेश हो चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि केवल एक व्यक्ति वाजेद अहमद को आना अभी बाकी है। चूंकि वह सिंगापुर के नागरिक हैं, इसलिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उन्होंने कहा कि सिंगापुर से आए बाकी सभी लोग भारतीय नागरिक हैं। शुरुआत में केवल एक व्यक्ति रूपकमल कालिता पहली समय सीमा समाप्त होने के एक दिन बाद सात अक्टूबर को एसआईटी के समक्ष पेश हुए थे जिसके बाद अन्य लोगों को नए समन जारी किए गए। सिंगापुर ने पुलिस अधिकारियों के दौरे की जानकारी मांगी गुप्ता ने बताया कि इस बीच सिंगापुर के अधिकारियों ने भारतीय उच्चायोग के माध्यम से एक ईमेल भेजा है जिसमें गायक जुबीन गर्ग की मौत के सिलसिले में असम पुलिस के अधिकारियों और सिंगापुर के उनके दौरे के एजेंडे के बारे में जानकारी मांगी गई है। गुप्ता ने कहा कि हमने ईमेल का जवाब पहले ही दे दिया है और यह एक बहुत ही सकारात्मक प्रगति है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के अधिकारियों को पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (एमएलएटी) लागू करने का अनुरोध भी प्राप्त हुआ है। गुप्ता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमें जल्द सिंगापुर जाकर जांच से संबंधित अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए हरी झंडी मिल जाएगी। मालूम हो कि असम के गायक जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय मृत्यु हो गई थी।