Interstate Drug Smuggling Gang Busted 26 kg Ganja and 8 kg Opium Seized नशीले पदार्थों की तस्करी के अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsInterstate Drug Smuggling Gang Busted 26 kg Ganja and 8 kg Opium Seized

नशीले पदार्थों की तस्करी के अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश

क्राइम ब्रांच ने गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया है

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 10 June 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
नशीले पदार्थों की तस्करी के अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश

नई दिल्ली, प्र.सं.। क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली के शकरपुर निवासी संजय कटारा, होलंबी कलां निवासी मीना देवी और आंधप्रदेश के विशाखापत्तनम निवासी संदीप पाल शामिल है। क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर मुकुंदपुर क्षेत्र में गांजा की खेप पहुंचाने के लिए दोपहिया वाहन पर आ रहे दो आरोपी संजय कटारा और मीना देवी को पकड़ लिया। आरोपियों से 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पूछताछ में आरोपी संजय कटारा ने बताया कि बरामद गांजा आंध्रप्रदेश के विशाखपत्तनम के कंचरापालम निवासी संदीप पाल से लिया था।

इसके बाद पुलिस ने गांजा की आपूर्ति करने वाले मख्य आरोपी संदीप पाल को भी धर दबोचा। यूपी निवासी संदीप पाल काम की तलाश में आंध्र प्रदेश गया था, वहां ऑटो चालक के रूप में काम करने लगा था। इसके बाद गांजा की आपूर्ति करने वाले गैंग से जुड़ गया। अफीम समेत चार तस्कर दबोचे नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अफीम की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार तस्करों से आठ किलोग्राम अफीम बरामद की है। गिरोह झारखंड से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर तक फैला था। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यूपी के बरेली निवासी मुन्ना लाल को ईडीएम मॉल के पास से दबोचा लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर लातेहार निवासी फरीद उद्दीन और अब्दुल रशीद आलम को बरेली स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यूपी के मेरठ निवासी रिसीवर करमजीत सिंह सेखों को भी अफीम समेत गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।