यूएई से वांछित अपराधी भारत प्रत्यर्पित, हैदराबाद से गिरफ्तार
Feb 26, 2026 06:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली, एजेंसी। इंटरपोल के रेड नोटिस पर वांछित अनिल कुमार रेड्डी येद्दुला को यूएई से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। यह अभियान सीबीआई के समन्वय से हुआ। दुबई पुलिस ने उसे राजीव गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचाया, जहां आंध्र प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। इंटरपोल के रेड नोटिस पर वांछित एक आरोपी को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। इस विशेष अभियान को सीबीआई के समन्वय से अंजाम दिया गया। दुबई पुलिस आरोपी अनिल कुमार रेड्डी येद्दुला को लेकर गुरुवार को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंची। जहां से आंध्र प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने बयान जारी कर बताया कि आंध्र प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर केंद्रीय एजेंसी ने आरोपी के खिलाफ पांच सितंबर 2022 को इंटरपोल के माध्यम से रेड नोटिस जारी करवाया था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


