अपडेट::::1::: अमेरिका-ईरान पैकेज :::: कोट

Feb 28, 2026 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

ईरान के साथ बातचीत केवल दिखावा है, जबकि रूस और चीन ने वार्ता की आवश्यकता पर जोर दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को खतरनाक बताया। विभिन्न देशों के नेताओं ने संयम और कूटनीति की अपील की है ताकि स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

अपडेट::::1::: अमेरिका-ईरान पैकेज :::: कोट

शांतिदूत ने एक बार फिर अपना चेहरा दिखाया है। ईरान के साथ बातचीत महज दिखावा है। किसी को बातचीत की वास्तविक मंशा नहीं थी। - दिमित्री मेदवेदेव, रूस की सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ईरान की राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और इलाके की अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। सभी पक्ष तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए बातचीत फिर से शुरू करें - चीन के विदेश मंत्रालय अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर परिणाम ला सकती है। मौजूदा तनाव सभी के लिए खतरनाक है। - इमैनुएल मैक्रों, राष्ट्रपति, फ्रांस ईरान के खिलाफ बेवजह हमलों की कड़ी निंदा करता हूं।

संकट का शांतिपूर्ण और बातचीत से हल निकालने के लिए कूटनीति शुरू कर तनाव तुरंत रोकें। - इशाक डार, विदेश मंत्री, पाकिस्तान मैं इन घटनाओं से दुखी और चिंतित हूं। क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव से व्यापक संघर्ष का खतरा पैदा हो सकता है। ईरान द्वारा खाड़ी देशों पर किए गए हमले भी अस्वीकार्य हैं। सभी पक्षों को संयम बरतना चाहिए। यदि संयम और कूटनीति को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो पूरा क्षेत्र प्रभावित होगा। - रेसेप तैय्यप एर्दोगन, राष्ट्रपति, तुर्किये मैं फिर से कहता हूं कि हम किसी को भी देश को ऐसे कामों में घसीटने की इजाजत नहीं देंगे, जो देश की सुरक्षा और एकता के लिए खतरा हो। - नवफ सलाम, प्रधानमंत्री, लेबनान इजरायल ने इस हमले को एक प्रिवेंटिव स्ट्राइक बताया है, लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक नहीं है। प्रिवेंटिव हमलों के लिए तुरंत खतरे की जरूरत होती है। - एस्पेन बार्थ ईडे, विदेश मंत्री, नॉर्वे तनाव तुरंत कम करने और अंतरराष्ट्रीय कानून का पूरा सम्मान करें। - पेड्रो सांचेज, प्रधानमंत्री, स्पेन मौजूदा घटनाओं का कारण असल में ईरानी सरकार की हिंसा और सजा से छूट है, खासकर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्याएं और दमन, जो हाल के महीनों में बहुत ज़्यादा हो गया है। - यूक्रेन के विदेश मंत्रालय

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।