भारत के ‘योग 365’ अभियान के एंबेसडर बनें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी : मोदी
अहमदाबाद, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में पहली ‘वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप’ का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने खिल

अहमदाबाद, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को गुजरात के अहमदाबाद में पहली ‘वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप’ का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने-अपने देशों में भारतीय अभियान ‘योग 365’ के ब्रांड एंबेसडर बनने और जागरूकता फैलाने की अपील की। भरोसा जताया कि योगासन को ओलंपिक समेत अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में जगह मिलेगी। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलग-अलग देशों के प्रतिभागियों और प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह चैंपियनशिप योगासन को एक प्रतिस्पर्धी खेल के तौर पर पहचान दिलाकर योग के लिए एक नए दौर की शुरुआत है। कहा, ‘हर जीवित परंपरा समय के साथ नए दौर में प्रवेश करती है।
योगासन की यह चैंपियनशिप ऐसे ही नए दौर की शुरुआत है।’ कहा कि यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी अहमदाबाद के लिए आयोजन की मेजबानी करना गर्व की बात है। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह चैंपियनशिप 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले हो रही है। कहा कि योग दिवस का मुख्य समारोह कोलकाता में होगा।इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग’ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि योग लंबे समय तक सेहत बनाए रखने का एक किफायती और असरदार तरीका है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने देशों में केंद्र सरकार के ‘योग 365’ अभियान के एम्बेसडर बनें और जागरूकता फैलाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


