मीराबाई चानू का भार वर्ग 2028 ओलंपिक से हटाया गया - (A)
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने 2028 के लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भारोत्तोलन स्पर्धाओं में 49 किग्रा वर्ग को हटा दिया है। अब मीराबाई चानू को 53 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करनी होगी। चानू के पास दो साल का समय है। कोच विजय शर्मा का मानना है कि यह बदलाव चानू के लिए फायदेमंद होगा।

बदलाव : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने ओलंपिक में भारोत्तोलन स्पर्धाओं की संख्या 12 की, चानू के पास 53 किग्रा वर्ग में बढ़ने के लिए दो साल का समय होगा मीराबाई चानू का भार वर्ग 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक से हटाया गया आईओसी द्वारा लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में भारोत्तोलन कार्यक्रम को बढ़ाने के उत्साहजनक फैसले के बाद अब 12 स्पर्धाएं (छह पुरुष, छह महिलाएं) आयोजित की जाएंगी। -अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ ओलंपिक के भार वर्ग महिला वर्ग : 53 किग्रा, 61 किग्रा, 69 किग्रा, 77 किग्रा, 86 किग्रा, 86 किग्रा से अधिक पुरुष वर्ग : 65 किग्रा, 75 किग्रा, 85 किग्रा, 95 किग्रा, 110 किग्रा, 110 किग्रा से अधिक चानू का अब तक प्रदर्शन 48 किग्रा 03 स्वर्ण पदक में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में जीते 02 स्वर्ण विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेल में मिले 03 रजत पदक भी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जीते 49 किग्रा 02 स्वर्ण राष्ट्रमंडल खेल और चैंपियनशिप में हासिल किए 02 रजत पदक ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में कब्जाए नई दिल्ली, एजेंसी।
यह खबर भारत के लिए एक झटके की तरह है। स्टार भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू का 49 किग्रा का भार वर्ग 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों से हटा दिया गया है। ऐसे में अब उन्हें 53 किग्रा वजन वर्ग में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा हालांकि वह इसके लिए तैयार हैं। एक दशक से खेल रहीं : असल में चानू पिछले 12 साल से 48 और 49 किलोग्राम वजन वर्ग में ही हिस्सा लेती आ रही हैं। इनमें उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। इसके अलावा भी कई पदक उनके खाते में हैं। लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने ओलंपिक में भारोत्तोलन स्पर्धाओं की कुल संख्या 12 कर दी है जिससे 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में महिलाओं के लिए न्यूनतम वर्ग अब 53 किग्रा है। हालांकि भारत के मुख्य राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा का मानना है कि 53 किग्रा तक वजन बढ़ाना चानू के लिए फायदेमंद होगा लेकिन उन्होंने कहा कि मणिपुर की यह खिलाड़ी अगले साल एशियाई खेलों तक अपने पुराने वजन वर्ग में ही खेलती रहेगी। शर्मा ने कहा, यह (49 किग्रा वजन वर्ग को हटाना) मीराबाई के लिए अच्छी बात है क्योंकि अपना वजन 48 किग्रा तक कम करना काफी कठिन प्रक्रिया थी। दूसरा मौका : यह दूसरा मौका है जब आईडब्ल्यूएफ ने एक वर्ष से भी कम समय में श्रेणियों में बदलाव किया है। चानू इस साल की शुरुआत में 48 किग्रा वर्ग में आ गई थीं, जब आईडब्ल्यूएफ ने ओलंपिक से 49 किग्रा वर्ग को हटा दिया था। हालांकि अब 49 किग्रा वर्ग को विश्व चैंपियनशिप जैसी प्रतियोगिताओं में फिर से शामिल कर लिया गया है, लेकिन यह ओलंपिक में शामिल नहीं होगा। चानू ने इस वर्ष राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण और विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। अब 31 वर्षीय चानू अगले साल एशियाई खेलों तक 48 किग्रा/49 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करती रहेंगी। उसके बाद, ओलंपिक की तैयारी के लिए धीरे-धीरे 53 किग्रा वर्ग में आगे बढ़ने के लिए उनके पास दो साल का समय होगा। कोच शर्मा ने कहा, फिलहाल वह एशियाई खेलों तक इसी भार वर्ग में खेलेंगी, उसके बाद हम वजन को 53 किलोग्राम में बदलने की प्रक्रिया शुरू करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


