जंग के चलते 278 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण भारत में 278 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गईं। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता एयरपोर्ट से 142 विमान प्रभावित हुए। स्पाइसजेट ने यूएई से विशेष विमानों का संचालन किया। कोलकाता एयरपोर्ट से सात उड़ानें रद्द हुईं, जबकि एतिहाद ने सीमित सेवाओं का संचालन शुरू किया।

मुंबई, एजेंसी। अमेरिका- इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के चलते देशभर में 278 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहीं। चार एयरपोर्ट मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलाकाता एयरपोर्ट से कुल 142 विमान रद्द हुए। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि मध्यपूर्व में संघर्ष के हालात के चलते एयर स्पेस बंद होने से विमानों को रद्द करना पड़ रहा। वहीं कई कंपनियों ने शुक्रवार को चुनिंदा सेवाओं का संचालन किया। स्पाइसजेट ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 14 विशेष विमानों का संचालन किया। इन विमानों में वहां फंसे लोगों को सुरक्षित भारत लाया गया। कंपनी ने बताया कि बीते तीन दिनों में कुल 25 विशेष विमानों का संचालन किया गया।
इसमें कुछ विमान यूएई से दिल्ली, मुंबई और कोच्चि पहुंचे हैं।कोलकाता से सात सेवाएं रद्दकोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस एयरपोर्ट से शुक्रवार को सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द रहीं। इन सभी विमानों को दुबई और अबू धाबी जाना था। एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वे स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। यात्रियों की हर संभव मदद की जा रही है। यात्रा के विकल्पों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है जिससे उनको किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।वाणिज्यिक विमानों का संचालन होगाविमानन कंपनी एतिहाद ने जंग के बीच वाणिज्यिक विमानों का संचालन शुरू करने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि अबू धाबी के साथ यूरोप, भारत और अमेरिका के लिए विमानों का सीमित संचालन शुरू किया जाएगा। उड़ान सेवाओं को शुरू करने के लिए जरूरी अनुमति ले ली गई है। जो भी गंतव्य सुरक्षित होंगे वहां विमानों का नियमित संचालन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


