आईजीआई से कुल 83 उड़ाने प्रभावित
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता मध्य पूर्व में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के चलते अंतरराष्ट्रीय

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता मध्य पूर्व में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर सोमवार को भी असर देखा गया है। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से संचालित होने वाली उड़ाने रद हुई हैं। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) द्वारा जारी पैसेंजर एडवाइजरी के अनुसार, पश्चिम दिशा की कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी और शेड्यूल में बदलाव किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 37 प्रस्थान (डिपार्चर) और 50 आगमन (अराइवल) उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी उड़ान संचालन निर्धारित समयानुसार जारी हैं।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी-अपनी एयरलाइंस से उड़ान की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। आवश्यकता पड़ने पर एयरलाइंस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग या कनेक्शन पर भी विचार करें। रीयल-टाइम अपडेट के लिए यात्रियों को एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in पर जानकारी लेने की सलाह दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग और समझदारी बनाए रखने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



