अमित शाह करेंगे ‘को-ऑप कुंभ 2025’ का उद्घाटन

Nov 06, 2025 09:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली में 10 और 11 नवंबर को 'को-ऑप कुंभ 2025' सम्मेलन का आयोजन होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका शुभारंभ करेंगे। यह सम्मेलन 1500 से अधिक शहरी सहकारी बैंकों और 60 हजार क्रेडिट सोसाइटीज का प्रतिनिधित्व करेगा। इसका उद्देश्य एक डिजिटल रूप से सशक्त सहकारी ऋण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है।

अमित शाह करेंगे ‘को-ऑप कुंभ 2025’ का उद्घाटन

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक एंड क्रेडिट सोसाइटीज द्वारा आयोजित होने वाले आगामी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘को-ऑप कुंभ 2025’ की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इसका शुभारंभ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 10 नवंबर को करेंगे। यह शीर्ष संगठन देशभर के 1,500 से अधिक शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) और लगभग 60 हजार क्रेडिट सोसाइटीज का प्रतिनिधित्व करता है। यह दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 10,11 नवंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन, में आयोजित किया जाएगा। भारत ‘डिजिटलाइजिंग ड्रीम्स-एम्पावरिंग कम्युनिटीज’ विषय पर आधारित यह सम्मेलन भारत की सहकारी यात्रा में एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।

इसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का उत्सव भी मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य नीति निर्माताओं, नियामकों, सहकारी नेताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, अंतरराष्ट्रीय साझेदारों तथा शिक्षाविदों को एक साथ लाना है, ताकि एक डिजिटल रूप से सशक्त और समावेशी सहकारी ऋण पारिस्थितिकी तंत्र के लिए रास्ता साफ किया जा सके। नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक एंड क्रेडिट सोसाइटीज के अध्यक्ष लक्ष्मी दास ने कहा कि ‘को-ऑप कुंभ 2025’ केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि डिजिटल युग में सहकारी वित्त को पुन: परिभाषित करने का एक सामूहिक आंदोलन है। संवाद, नवाचार और साझा दृष्टिकोण के माध्यम से हम समुदायों को सशक्त बनाने और वित्तीय समावेशन की सहकारी नींव को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं। - कई विषयों पर होंगे सत्र सम्मेलन में विविध विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से सहकारी बैंकिंग में कॉरपोरेट गवर्नेंस और प्रोफेशनलिज्म, एनयूसीएफडीसी की भूमिका और सहकारिताओं के बीच सहयोग विषय पर मंथन होगा। इसके अलावा, तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल परिवर्तन, सहकारिताओं में महिलाओं और युवाओं की भूमिका, नवाचार और समावेशन तथा अंतरराष्ट्रीय संवाद के अंतर्गत क्रेडिट यूनियनों और वित्तीय समावेशन पर विचार-विमर्श शामिल होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;