काम के पहले दिन इंटर्न को निकाला

Mar 09, 2026 12:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शंघाई में एक इंटर्न को उसके पहले दिन ही काम के बाद ऑफिस लौटने से मना करने पर निकाल दिया गया। इंटर्न ने सुबह 9 से शाम 6 बजे की शिफ्ट में काम किया, लेकिन घर पहुंचते ही उसे वापस बुलाया गया। कंपनी का कहना था कि उनका ध्यान सिर्फ मुनाफे पर है, न कि कर्मचारियों के समय पर।

काम के पहले दिन इंटर्न को निकाला

शंघाई, एजेंसी। सोशल मीडिया पर एक इंटर्न की आपबीती वायरल हो रही है, जिसे काम के पहले ही दिन सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया, क्योंकि उसने ड्यूटी खत्म होने के बाद दोबारा ऑफिस आने से मना कर दिया था। चीन की एक फर्म में काम करने वाले इस इंटर्न ने बताया कि सुबह 9 से शाम 6 बजे की शिफ्ट के बावजूद वह 6:30 बजे तक रुका, लेकिन घर पहुंचते ही बॉस ने उसे वापस बुलाया। मना करने पर कंपनी ने यह कहकर उसे निकाल दिया कि उनकी सोच कर्मचारी के समय के बजाय सिर्फ मुनाफे पर टिकी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।