
जम्मू-कश्मीर पुलिस फिर पहुंची सहारनपुर, की घंटों पूछताछ
संक्षेप: अंबाला रोड स्थित फेमस मेडिकेयर अस्पताल में जम्मू-कश्मीर के डीआईजी ताहिर सज्जाद भट्ट के नेतृत्व में खुफिया एजेंसियों ने डॉ. अदील की गतिविधियों की जांच की। डॉ. अदील पिछले नौ माह से अस्पताल में विशेषज्ञ फिजिशियन थे। जांच में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का नाम भी आया, जबकि अस्पताल प्रबंधन से कई जानकारियां ली गईं।
अंबाला रोड स्थित फेमस मेडिकेयर अस्पताल में गुरुवार शाम में जम्मू-कश्मीर के डीआईजी ताहिर सज्जाद भट्ट के नेतृत्व में खुफिया एजेंसियों ने फिर पूछताछ की। टीमों ने डॉ. अदील के बारे में जानकारियां जुटाई। इसके साथ ही अन्य डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के लोगों से भी पूछताछ की। डॉ. अदील इस अस्पताल में पिछले करीब नौ माह से विशेषज्ञ फिजिशियन था। बताया गया कि पूर्व में अस्पताल से जुड़े रहे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को लेकर भी सवाल हुए हैं। उधर. सांसद का कहना है कि फेमस अस्पताल उनके करीबी दोस्त आरिफ शेख का था। उनका अस्पताल से कोई लेना देना नहीं है।

पार्टनरशिप की चर्चा चली थी लेकिन बात नहीं बन पाई थी। जम्मू-कश्मीर के डीआईजी ताहिर सज्जाद भट्ट के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर की पुलिस टीम, एटीएस, आईबी, एनआईए ने फेमस अस्पताल में गुरुवार को सर्च ऑपरेशन चलाया। अस्पताल के एमडी डॉ. मनोज मिश्रा से डॉ. अदील के बारे में तमाम जानकारियां जुटाई गईं। डॉ.अदील के करीबी बताए जा रहे डॉ.असलम जैदी और डॉ. बाबर से भी फिर पूछताछ की गई। डॉ. अदील का कक्ष भी देखा, नियुक्ति की प्रक्रिया जानी सहारनपुर। टीमों ने फेमस अस्पताल में डॉ. अदील का कक्ष भी देखा, जहां बैठकर डॉ. अदील मरीजों को देखता था। अस्पताल के एमडी डॉ. मनोज मिश्रा से डॉ. अदील की गधिविधियों पर फिर से विस्तार से जानकारी मांगी गई। टीमों ने अस्पताल के आसपास स्थित मस्जिदों और मदरसों के बारे में भी पूछा। उनसे डॉक्टरों की नियुक्ति की पूरी प्रक्रिया और सैलरी स्ट्रक्चर भी जानी गई। यह भी पूछा कि डॉ. अदील से कौन-कौन मिलने आता था। दो दरवाजों वाले घरों में रहता था डॉ. अदील सहारनपुर। डॉ. अदील थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव मानकमऊ की बाबू विहार कॉलोनी में बेहद साधारण से मकान में किराए पर रहता था। बताया जा रहा कि टीमों ने उसके घर की भी पड़ताल की। इस घर में आने-जाने के लिए दो दरवाजे हैं। इससे पहले डॉ.अदील दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नौकरी करने के दौरान पैरामाउंट कॉलोनी में भी किराए पर रहा था। उस मकान में भी दो दरवाजे थे। डॉ. बाबर को गाड़ी में बिठाकर की पूछताछ डॉ. अदील के निकाह में अनंतनाग में शामिल हुए डॉ. बाबर, डॉ. असलम जैदी और डॉ. अतीउर्रहमान से भी टीमों ने अलग-अलग पूछताछ की। टीम ने डॉ. बाबर को गाड़ी में बैठाया और वहीं पूछताछ की। इसके बाद उन्हें वापस अस्पताल में छोड़ दिया गया। डॉक्टर मुजम्मिल भी तलाश रहा था सहारनपुर में नौकरी डॉ. अदील के करीबी खुफिया एजेंसियों की रडार पर हैं। खुफिया विभाग की जांच में सामने आया है कि डॉ. अदील अपने दोस्त डॉ. मुजम्मिल को भी सहारनपुर लेकर आना चाहता था। उसने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर उसको नौकरी दिलवाने की भी कोशिश की थी। डॉ.मुजम्मिल का ऑनलाइन साक्षात्कार भी हो गया था, लेकिन किसी कारणों से डॉ. मुज्जमिल को नौकरी नहीं मिल सकी थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




