विदेश : मिस्र के सफागा बंदरगाह पहुंचा भारत का आईएनएस सुदर्शनी

Feb 23, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

- पोत का गर्मजोशी से हुआ स्‍वागत नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय नौसेना का

विदेश : मिस्र के सफागा बंदरगाह पहुंचा भारत का आईएनएस सुदर्शनी

- पोत का गर्मजोशी से हुआ स्‍वागत नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सुदर्शनी मिस्र के सफागा पहुंचा। यह एक बेहद खास पोत है, जो समुद्र में 22,000 नॉटिकल मील से अधिक की यात्रा पर निकला है। तीन मस्तूलों वाली नौसेना बार्क आईएनएस सुदर्शिनी अपने पाल के जरिए यह समुद्री यात्रा कर रही है। 16 दिन लंबी यात्रा करीब 16 दिन लंबी यात्रा और 1,832 समुद्री मील की दूरी तय करने के उपरांत यह हुए सफागा पहुंची है। इससे पहले इसने ओमान के सलालाह बंदरगाह पर अपना पहला पोर्ट कॉल पूरा किया था। दरअसल, अदन की खाड़ी और लाल सागर से होकर गुजरना भारतीय दल के लिए एक महत्वपूर्ण ऑपरेशनल चरण था।

ऐसा इसलिए क्योंकि यहां यह पोत चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थितियों और भारी समुद्री यातायात के बीच यात्रा कर रहा था। इस दौरान उच्च स्तर की व्यावसायिक दक्षता और समुद्री कौशल का प्रदर्शन किया गया। यह शिप ‘लोकायन–26’ नामक ऐतिहासिक अंतरमहाद्वीपीय नौकायन अभियान पर है। यह दस माह का एक दीर्घकालिक वैश्विक समुद्री अभियान है। यह नौसैनिक अभियान भारत की समृद्ध नौसैनिक परंपरा को विश्व पटल पर प्रदर्शित कर रहा है। ‘मैत्री के सेतु’ पहल के तहत यात्रा सफागा में आईएनएस सुदर्शनी की यात्रा ‘मैत्री के सेतु’ पहल के तहत है। पोत के मिस्र आगमन पर वहां की नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों द्वारा भारतीय पोत का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर नेरेड सी और सफागा नौसेना बेस के बेस कमांडर रियर एडमिरल रामी अहमद इस्माइल मोहम्मद की मुलाकात हुई। इस मुलाकात में दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी पर जोर दिया गया। यह मुलाकात दोनों देशों की नौसेना के बीच बेहतर सहयोग व साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है। अब भारतीय नौसेना, मिस्र के बंदरगाह पर रुकने के दौरान मिस्र के नौसैनिकों के साथ पेशेवर बातचीत करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।