ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीइनपुट : नजर आने लगे राहत के आसार

इनपुट : नजर आने लगे राहत के आसार

नोट : इसमें अन्य केंद्रों से आने वाला सकारात्मक इनपुट और जुड़ेगा नजर

इनपुट : नजर आने लगे राहत के आसार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 11 May 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

नोट : इसमें अन्य केंद्रों से आने वाला सकारात्मक इनपुट और जुड़ेगा

नजर आने लगे राहत के आसार

प्रयागराज : अस्पतालों में घटे मरीज

प्रयागराज में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। पिछले चार दिनों से हर रोज 500 से कम संक्रमित मिल रहे हैं। जबकि अप्रैल में कई दिनों तक 2000 से अधिक संक्रमित मिले थे। सक्रिय केस के मामले में प्रयागराज कभी प्रदेश में दूसरे पर था। अब इस मामले में टॉप-10 जिलों की सूची से बाहर हो गया है। कोविड लेवल-3 के एसआरएन अस्पताल में पिछले तीन दिनों के दौरान दस प्रतिशत मरीज कम हुए हैं। यहां 568 बेड की तुलना में 415 मरीज भर्ती हैं। हालांकि आईसीयू में अभी भी भीड़ है। 314 बेड में से 10 ही खाली हैं। बेली अस्पताल में 180 बेड की व्यवस्था है। यहां 80 मरीज अभी भर्ती हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या घटी है। काल्विन अस्पताल में बने पोस्ट कोविड केयर सेंटर में इस समय 65 मरीज भर्ती हैं। यहां 100 बेड की व्यवस्था है। शहर के श्मशान घाट पर शवों की संख्या भी कम हुई है।

मुरादाबाद : शमशान में कम हुई कतार

पिछले 8 से 10 दिनों में कोविड अस्पपतालों में मरीजों की संख्या में कमी आई है। कोरोना से होने वाली मौतों में भी कमी आई है। टीएमयू कोविड अस्पताल में पिछले सप्ताह में अधिकतम 8 व न्यूनतम 1 कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। वहीं अन्य कोविड अस्पताल कासमास,विवेकानंद प्रबंधन ने मौत की संख्या कम होने की बात कही है। वहीं दूसरी तरफ श्मशानों में भी कोरोना संक्रमितों के शव दाह में कमी आई है। पहले एक दिन में अधिकतम पंद्रह से बीस शव दाह को लाए जा रहे थे वहीं मौजूदा समय में यह संख्या तीन से पांच तक हो गई है।

उत्तराखंड : दस फीसदी घटी ऑक्सीजन की खपत

पिछले दो तीन दिन से मरीजों की संख्या घटने से अस्पतालों में दबाव घटा है। ऑक्सीजन की खपत भी कम हुई हैं। दून अस्पताल के नोडल अफसर डा. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि, उनके यहां चार दिन पहले पूरे 430 बेड फुल थे। रोजाना 50 से 60 लोग भर्ती हो रहे थे। लेकिन अब 40 से 50 लोग ही भर्ती हो रहे हैं।

इमरजेंसी के बाहर एंबुलेंसों की भीड़ कम हुई है। आईसीयू खाली नहीं हैं। लेकिन ऑक्सीजन के 10-15 बेड खाली हैं। ऑक्सीजन की खपत 10 फीसदी तक घटी है। चार दिन पहले 7 हजार क्यूबिक लीटर रोजाना ऑक्सीजन खर्च हो रही थी, जो अब 6 हजार क्यूबिक लीटर पर आ गई है।

लेकिन कुमाऊं मंडल में हालात जस के तस हैं। मंडल में 29 हजार सक्रिय मरीज हैं। सभी जिला और निजी अस्पतालों में बेड फुल हैं। हल्द्वानी के एसटीएच में मंगलवार को 438 कोरोना मरीज थे। जिसमें से 80 वेंटिलेटर पर हैं। अस्पताल के सभी 66 आईसीयू बेड फुल हैं। यहां रोजाना 2800 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडरों की जरूरत पड़ रही है। हालांकि, श्मशान घाटों में लंबी लाइन जैसी नौबत नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें