
जेब में रखी ‘लैब’ से कहीं भी चेक करें अपनी एलर्जी
भोजन का छोटा टुकड़ा इसके पाउच में डालना है यह बताएगा कि
भोजन का छोटा टुकड़ा इसके पाउच में डालना है यह बताएगा कि उसमें एलर्जी वाले तत्व हैं या नहीं कैलिफोर्निया, एजेंसी। वैज्ञानिकों ने ‘एलर्जन अलर्ट’ नाम का छोटा सा गैजेट तैयार किया है, जो सिर्फ दो मिनट में बताएगा कि आपके भोजन में कोई एलर्जी तो नहीं है। इसे ‘पॉकेट-साइज लैब’ कहा जा रहा है, क्योंकि यह आपके स्मार्टफोन से भी छोटा है। आपको बस अपने भोजन का एक छोटा सा टुकड़ा इसके पाउच में डालना है और यह सिर्फ दो मिनट में बता देगा कि उसमें एलर्जी पैदा करने वाले तत्व हैं या नहीं। फिलहाल यह दूध और ग्लूटेन की जांच कर सकता है, लेकिन आने वाले समय में यह मूंगफली समेत नौ अन्य चीजों का भी पता लगा पाएगा।
गौरतलब है कि पिछले 15 सालों में भोजन से होने वाली एलर्जी के मामले 50 फीसदी तक बढ़ गए हैं। यह डिवाइस खासकर उन लोगों के लिए वरदान है जिन्हें ‘सीलिएक’ जैसी गंभीर बीमारियां हैं। अब रेस्तरां में भोजन खाते समय आपको दूसरों के भरोसे रहने की जरूरत नहीं होगी। यह तकनीक न केवल सुरक्षा बढ़ाएगी, बल्कि एलर्जी से डरने वाले लोगों को स्वतंत्र और आत्मविश्वासी बना देगी। भविष्य में, इसे घर पर भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




