संक्षिप्त खबरें

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

175 रेलवे स्टेशनों पर लगी सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनेंदूरसंचार अवसंरचना कंपनियों में से एक इंडस टावर्स ने उत्तर रेलवे के साथ साझेदारी में नारी सम्मान के तहत 500 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित...

 संक्षिप्त खबरें

175 रेलवे स्टेशनों पर लगी सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें दूरसंचार अवसंरचना कंपनियों में से एक इंडस टावर्स ने उत्तर रेलवे के साथ साझेदारी में नारी सम्मान के तहत 500 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित की हैं। दिल्ली, फिरोजपुर, अंबाला, मुरादाबाद और लखनऊ डिवीजनों के 175 रेलवे स्टेशनों पर स्थापित ये मशीनें आईओटी-सक्षम निगरानी प्रणाली से लैस हैं और अब तक लगभग 3 करोड़ सैनिटरी नैपकिन वितरित कर चुकी हैं। इस पहल से महिला यात्रियों के लिए सैनिटरी नैपकिन की चौबीसों घंटे उपलब्धता और मुफ्त पहुंच सुनिश्चित होती है।

नारी सम्मान कार्यक्रम

नारी सम्मान कार्यक्रम इंडस टावर्स की प्रमुख सीएसआर पहल, प्रगति के अंतर्गत कार्यान्वित किया जाता है, जो जागरूकता, पहुंच और सामुदायिक सहयोग का एक स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने पर केंद्रित है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मासिक धर्म स्वच्छता योजना (एमएचएस) के माध्यम से मासिक धर्म स्वास्थ्य जागरूकता और स्वच्छता उत्पादों तक पहुंच में सुधार लाने के प्रयासों के अनुरूप है, जो महिलाओं के स्वास्थ्य और लैंगिक रूप से संवेदनशील सार्वजनिक अवसंरचना से संबंधित राष्ट्रीय प्राथमिकताओं को सुदृढ़ करता है।

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन, सामाजिक अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज को स्वाभिमान, संगठन और अधिकारों की शक्ति का परिचय कराया। अल्पायु में ही उन्होंने जो साहस, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया, वह देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

पीएम के लंबे कार्यकाल पर महाआरती का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक सबसे लंबे कार्यकाल के उपलक्ष्य में उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए विशेष पूजा-अर्चना, प्रार्थना एवं महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। रोहिणी सेक्टर-25 स्थित एस्कॉन मंदिर में आयोजित महाआरती में समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह उपस्थित रहेंगे। उधर जनकपुरी के आर्य समाज मंदिर में विशेष हवन एवं भजन का आयोजन होगा जिसमें दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद शामिल होंगे。

सामान्य प्रश्न

इंडस टावर्स ने कितनी सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित की हैं?
इंडस टावर्स ने 500 सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें स्थापित की हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।