पति की हत्या में पत्नी समेत चार गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला को अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पति नवीन पाटीदार का शव सड़क किनारे मिला था और पोस्टमार्टम में गर्दन पर गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। जांच में प्रेम संबंध और सुपारी देने का खुलासा हुआ।

पति की हत्या में पत्नी समेत चार गिरफ्तार

इंदौर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड से मिलते-जुलते एक मामले में एक महिला को अपने प्रेमी के साथ मिलकर किराए के शूटरों से अपने पति की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय नवीन पाटीदार का शव 12 अप्रैल को राऊ थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला था। शुरुआती तौर पर मामला हिट एंड रन लगा, लेकिन पोस्टमार्टम में गर्दन पर गोली लगने से मौत की पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी भारती का राहुल उइके के साथ प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर सुपारी देकर हत्या की साजिश रची और इस काम के लिए मुकेश कुमावत को किराए पर लिया था।

कुमावत ने अपने साथियों अजय धौलपुरिया और श्रीराम बलाई के साथ मिलकर कथित तौर पर 12 अप्रैल की रात को हत्या को अंजाम दिया। महिला का प्रेमी राहुल उइके अभी फरार है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।