कोर्ट के आदेश पर बैंक के मकान जब्त करने पर मालिक ने जान दी
इंदौर में एक बैंककर्मी हेमंत ब्रह्मवंशी ने आत्महत्या कर ली। कोर्ट के आदेश पर उसके घर को जब्त करने की प्रक्रिया चल रही थी। उसने घर गिरवी रखकर बैंक से लोन लिया था, लेकिन उसे चुकाया नहीं गया। परेशान होकर उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी।

इंदौर, एजेंसी। मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को एक बैंककर्मी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह कदम उसने उस वक्त उठाया, जब कर्ज न चुकाने पर कोर्ट के आदेश पर उसके घर को जब्त करने की कार्रवाई चल रही थी। विजय नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज चंद्रकांत पटेल ने पत्रकारों को बताया कि शहर के एक कोऑपरेटिव बैंक में काम करने वाले हेमंत ब्रह्मवंशी ने अपनी लाइसेंसी डबल-बैरल बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पटेल ने कहा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक टीम कोर्ट के आदेश पर ब्रह्मवंशी के घर पर कब्जा करने आई थी।
उसने घर गिरवी रखकर बैंक से लोन लिया था, लेकिन लोन चुकाया नहीं गया था। अधिकारी ने बताया कि इसी प्रक्रिया के दौरान वह अपने बेडरूम में गया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।पटेल ने बताया कि उसके बेटे ने पुलिस को बताया है कि वह पिछले कई दिनों से परेशान था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


