विदेश:::: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का खतरा बढ़ा, हाई अलर्ट

Dec 31, 2025 05:19 pm IST
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
विदेश:::: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी का खतरा बढ़ा, हाई अलर्ट
संक्षेप:

माउंट बुर नी तेलोंग ज्वालामुखी की गतिविधियों में तेजी को देखते हुए अलर्ट स्तर को दूसरे सबसे उच्च स्तर तक बढ़ा दिया है

बांदा आचे, एजेंसी। इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में स्थित माउंट बुर नी तेलोंग ज्वालामुखी की गतिविधियों में तेजी और भूकंप के झटकों को देखते हुए अलर्ट स्तर को दूसरे सबसे उच्च स्तर तक बढ़ा दिया है। आचेह के बेनेर मेरियाह रीजेंसी में स्थित 2,624 मीटर ऊंचे स्ट्रैटोवोल्केनो में मंगलवार शाम को कम से कम सात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इंडोनेशिया की भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार, जुलाई से ही ज्वालामुखीय गतिविधियां बढ़ रही थीं, जो पिछले दो महीनों में और अधिक उथली और तीव्र हो गई हैं। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि स्थानीय टेक्टोनिक घटनाएं मैग्मा गतिविधि को आसानी से उकसा सकती हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि, फिलहाल क्रेटर से धुआं नहीं निकल रहा है, फिर भी भाप व गैसों के विस्फोट और जहरीली गैसों का खतरा बना हुआ है।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख